ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी

जब गंगा पार पहुंचे तेजस्वी, पापा लालू यादव के अंदाज में दिखे

जब गंगा पार पहुंचे तेजस्वी, पापा लालू यादव के अंदाज में दिखे

24-Jun-2022 03:19 PM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने खास अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते थे. लालू यादव की होली हो या उनकी दावत, हर वक्त उन्होंने सुर्खियां बटोरी. लालू यादव चाहे जो कुछ भी करें एक दौर था, जब वह खबर बन जाती थी. लेकिन अब नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव भी अपने पापा के अंदाज में कुछ चीजें करने लगे हैं.


तेजस्वी यादव आज अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के दौरे पर हैं. विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद तेजस्वी जब गंगा पार कर राघोपुर पहुंचे तो अपने क्षेत्र की जनता की तरफ से दिए गए खोया का आनंद लेने से खुद को रोक नहीं पाए. तेजस्वी यादव ने खुद इन तस्वीरों को ट्वीट करते हुए बताया है कि राघोपुर की जनता की तरफ से मिला शुद्ध दूध का खोया खाने का आज उन्हें मौका मिला है. लालू यादव कुछ इसी अंदाज में खोया दही खाया करते थे. लालू यादव मछली भी खूब पसंद करते थे. देसी यादव भले ही रेस्टोरेंट्स में परिवार के साथ जाते रहे हो लेकिन सड़क किनारे गोलगप्पे का आनंद लेना और अब खोए वाली तस्वीरों के साथ तेजस्वी जो मैसेज देना चाह रहे हैं, वह शायद यही है कि लालू यादव से उनका अंदाज ज्यादा जुदा नहीं है.


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सरकार पर हमला बोलने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते. क्षेत्र भ्रमण के दौरान भी उन्होंने बीजेपी को घेरे में लिया. महाराष्ट्र में उथल पुथल राजनीति पर तेजस्वी ने कहा कि जहां भी गैर BJP सरकार हैं, वहां उस सरकार को चैन से रहने नहीं दिया जाता. जो भी सरकारें चुनकर आईं और जो स्थिर सरकार हैं उनकी स्थिरता को खत्म कर खुद की (भाजपा की) सरकार बनाने की कोशिश होती है. BJP हर कीमत देने को तैयार है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है.