ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / news / इतिहास बदलने में विपक्ष नहीं बनेगा भागीदार, बोले ललन सिंह ...BJP के हटने...

इतिहास बदलने में विपक्ष नहीं बनेगा भागीदार, बोले ललन सिंह ...BJP के हटने के बाद नए संसद भवन में होगा दूसरा काम

25-May-2023 12:27 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : आगामी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन होगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य समारोह बीच संसद के नए भवन का उद्घाटन करेंगे लेकिन इससे पहले संसद की नई बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। देशभर की 19 सियासी दलों ने संयुक्त रूप से उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई है। ललन सिंह ने कहा है कि - जब भाजपा की सरकार नहीं रहेगी तब यह संसद भवन दूसरे काम में उपयोग किया जाएगा। 


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि, हम और हमारी पार्टी नए संसद भवन के  उद्घाटन समारोह का विरोध कर रहे हैं। यह इतिहास को बदलने का प्रयास है। इसलिए हम लोग इतिहास बदलने में उनके भागीदार नहीं बन सकते। अगर संसद भवन बना ही था तो राष्ट्रपति से  को बुलाकर इनका उद्घाटन करना चाहिए था, प्रधानमंत्री कौन होते हैं उद्घाटन करने वाले। वो इतिहास को बदलने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए हम लोग इसका विरोध कर रहे हैं।


इसके आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा नेताओं की तरफ से विधानसभा में शिलापट का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार के तरफ से कराए जाने को लेकर उठाए जा रहे हैं सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, भाजपा के नेताओं के कहने से कानून नहीं बनता है ना। हम उनकी बातों पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं। 


वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और नीतीश कुमार के करीबी कहे जाने वाले भाजपा नेता सुशील मोदी के तरफ से दिए गए बयान की विपक्ष को यदि समस्या है तो वह संसद भवन में कदम ना रखें पर भी जवाब देते हुए कहा कि, सुशील मोदी जी ही पूरा लोकतंत्र का आधारशिला रखेंगे क्या? सुशील मोदी जी लोकतंत्र का आधारशिला नहीं रखेंगे। सरकार बदलेगी तो नए संसद भवन में कोई दूसरा काम होगा।