ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / BIHAR NEWS : ITBP में तैनात जवान का संदिग्ध हालत में मिला शव,...

BIHAR NEWS : ITBP में तैनात जवान का संदिग्ध हालत में मिला शव, कुछ दिन पहले ही पिता-रिश्तेदारों से मंगवाए थे अर्जेंट पैसे

18-Nov-2024 10:49 AM

By First Bihar

ARA : बिहार के भोजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगहर गांव में चार दिन से लापता आइटीबीपी जवान का शव बरामद हुआ है। अब इनकासुबह उसका शव गंगहर गांव के बधार स्थित बबुल के पेड़ से लटका हुआ मिला। शव के मिलने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। परिजनों ने किसी के द्वारा पैसे को लेकर ब्लैकमेल करने के कारण डिप्रेशन में खुदकुशी करने की बात कही। 


जानकारी के अनुसार मृतक जवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगहर गांव वार्ड नंबर 10 निवासी इंद्र कुमार राम का 25 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार है। वह कर्नाटक के बेलगाम में पोस्टेड था। सुबह गांव की महिला शौच करने के लिए बाधर की ओर जा रही थीं। तभी उनलोगों ने देखा कि बबूल के पेड़ से शव लटका हुआ है। जिसके बाद गांव के लोगों की इसकी सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 


वहीं, मृत जवान के पिता इंद्र कुमार राम ने बताया कि वह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करते हैं। 8 नवंबर को बेटे का फोन आया। उसने कहा कि बहुत जरूरी काम है, मेरे खाते में 24 हजार रुपए भेज दीजिए। उन्होंने पूछा था कि आखिर क्या काम है तो उसने कुछ नहीं बताया? सिर्फ कहा कि बहुत अर्जेंट है भेज दो मुझे जमा करना है। इसके अलावा उसने कई रिश्तेदारों से भी फोन कर पैसे मंगवाया था। लगभग उसने एक लाख रुपए फोन कर मंगवाया था। 


इधर, इंद्र कुमार ने बताया कि इसके बाद बेटे से 11 नवंबर को आखिरी बार बात हुई थी। उसके बाद उनसे एवं घर के किसी भी सदस्य उससे कोई बात नहीं हुई. उसी दिन से उसका मोबाइल फोन बंद बता रहा है।  इंद्र कुमार ने बताया कि 11 नवंबर को अचानक उनके चाचा का देहांत हो गया। जिसके कारण वह 11 तारीख को ही दिल्ली से ट्रेन पकड़कर वापस गांव चले आए। रविवार को बेटे की लाश मिली।