खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
04-Aug-2023 06:57 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा मानसून में गुरवार को काफी गमागहमी देखने को मिला। दिल्ली अध्यादेश बिल पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने भाजपा को खूब खड़ी खोटी सुनायी थी। ललन सिंह ने कहा था कि - लोकतंत्र में सबसे बड़ी चीज लोकलाज होती है। जिसके बाद अमित शाह ने भी इसका जवाब देते हुए कहा था कि राजीव रंजन लोकलाज के बारे में आप तो मत ही बोलिए।
इसके बाद अब इस पुरे मामले को लेकर बिहार का सियासी पारा काफी ऊपर चढ़ गया है। इस मामले को लेकर भाजपा और महागठबंधन के नेता आमने सामने हैं। इसी कड़ी में बिहार के वित्त मंत्री ने भी इस मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा। वित् मंत्री ने कहा है कि - मोदी सरकार 'INDIA' से घबरायी हुई है। उन्होंने कहा कि संसद में इस तरह का बयान सरकार की ओर से आ रहा है, यह सब दिखाता है कि वे किस तरह 'INDIA' से घबराए हुए हैं।
विजय चौधरी ने कहा कि - "विपक्षी एकता का स्वरूप पटना के बैठक में ही तय हो गया था। गठबंधन का नाम बेंगलुरु में इंडिया रखा गया। जिसके बाद से ही केंद्र की मोदी सरकार घबराहट में है। विदेश दौरा से लौटकर प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश की एक सभा में बौखलाहट के कारण देश में कॉमन सिविल कोड लागू करने की बात तक कह डाली थी। संसद में इस तरह का बयान सरकार की ओर से आ रहा है यह सब दिखाता है कि वे किस तरह इंडिया से घबराए हुए हैं।
इधर, वित्त मंत्री विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर कहा कि- मुझे इसकी जानकारी नहीं है। जो लोग बता रहे हैं उन्हीं से पूछिए। ऐसा नहीं है कि पार्टी की सभी बातें की जानकारी मुझे हो। नीतीश कुमार चुनाव लड़ सकते हैं इस पर विजय चौधरी ने कहा यह तय अभी थोड़े होगा।