ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / इश्क में गई जान ! साली से नाराज जीजा ने होलिका दहन के...

इश्क में गई जान ! साली से नाराज जीजा ने होलिका दहन के दिन गोली मारकर की हत्या

24-Mar-2024 12:52 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट और छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगुसराय से निकल कर सामने आया है। जहां एक  जीजा ने शादीशुदा साली की गोली मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर बिंदटोली गांव की है। यहां बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा दियारा का रहने वाला जीजा गोलू कुमार अपने एक सहयोगी के साथ आज सुबह अपने ससुराल पहुंचा और अपनी छोटी साली शादीशुदा निशा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह अपने सहयोगी के साथ फरार हो गया था। वहीं, शाली की हत्या कर फरार हो रहे जीजा को ग्रामीणों ने  खदेड़ कर मकेई खेत से पकड़ कर हथियार और कारतूस के साथ पुलिस के हवाले कर दिया ह। इसके  पास से एक पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किया गया है।


बताया जाता है कि, निशा कुमारी की शादी 6 साल पूर्व मुंगेर जिला के रहने वाले राकेश कुमार के साथ की गई थी। मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। हालांकि हत्या किस वजह से की गई है यह स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी जीजा शराब के नशे में रहता था और आज सुबह पहुंचा और खाना बनाने के दौरान उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। 


उधर, इस बात की भी चर्चा तेज है कि प्रेम प्रसंग में जीजा ने साली की गोली मारकर हत्या की है। इस संबंध में चकिया थाना के सब इंस्पेक्टर प्रभु नारायण ने बताया कि महिला की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी और बताया गया कि बहनोई के द्वारा ही उसकी गोली मारकर हत्या की गई है फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वही इस मामले में एसपी मनीष ने बताया कि प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। जीजा ने गोली मारकर हत्या की है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर पुलीस जांच पड़ताल कर रही है।