ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / इस शहर में बेहोश होने लगीं मैट्रिक की छात्राएं, वजह जान चौंक पड़ेंगे;...

इस शहर में बेहोश होने लगीं मैट्रिक की छात्राएं, वजह जान चौंक पड़ेंगे; SDO ने दिए जांच के आदेश

22-Feb-2024 09:55 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला शिल्प कला भवन परीक्षा केंद्र पर उस समय बुधवार को अफरा- तफरी मच गई जब मैट्रिक की छात्राएं बेहोश होने लगीं। यहां पानी पीने के बाद यह छात्राएं बीमार हो गईं लगभग डेढ़ दर्जन छात्राएं पेट दर्द की शिकायत करने लगीं तो उन्हें स्थानीय सदर अस्पताल और एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया । छात्राओं की हालत जानने अस्पताल पहुंचे एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 


जानकारी के मुताबिक, बुधवार को मैट्रिक की अंतिम परीक्षा थी। एमएसकेबी सेंटर पर छात्राओं के परीक्षा थी। एग्जाम खत्म होने के बाद छात्राएं बाहर निकलीं और पानी पीने गई। पानी पीते ही छात्राएं पेट दर्द की शिकायत करने लगीं इसमें से तीन-चार बेहोश भी हो गईं। अन्य छात्राएं बेचैनी और घबराहट की शिकार हो गई। आनन फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। छात्राओं की शिकायत है कि पानी में दुर्गंध था। एक छात्रा की खराब हालत को देखते हुए ऑक्सीजन सपोर्ट देने पड़ा।


वहीं, इसको लेकर केंद्र के अधीक्षक रघुनाथ भगत ने बताया की परीक्षा के आखिरी समय में पेट दर्द की शिकायत लेकर छात्राएं आई थीं। हालांकि उन्होंने दूषित जल को लेकर कुछ भी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं जिले के अन्य सेंटर पर भी छात्रों के बीमार होने की सूचना है। डेढ़ दर्जन से ज्यादा छात्राओं का  इलाज कराया गया।  जानकारी के मुताबिक कांटी में भी चार छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें एंबुलेंस के सहारे कांटी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उन्हें घर पहुंचा दिया गया।


इसके साथ ही एसडीओ पूर्वी अमित कुमार छात्रों को देखने सदर अस्पताल और एसकेएमसीएच पहुंचे। उन्होंने बताया कि पानी या किसी वजह से छात्राएं बीमार हुई हैं इसकी जांच कराई जाएगी।  फिजिशियन राहुल सिंह ने बताया कि संभवत पानी टंकी की सफाई ज्यादा दिनों से नहीं हो पाई है। इस कारण पानी में हेवी मेटल जमा हो गया होगा। उसे पानी को पीने से छात्राओं का नर्वस सिस्टम प्रभावित हो गया है।