BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
26-Dec-2024 11:11 AM
By First Bihar
PATNA : IRCTC की वेबसाइट ठप हो गई है। इसके चलते रेल टिकटों की बुकिंग नहीं हो पा रही है। लिहाजा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अभी तत्काल टिकट बुकिंग के समय है और ऐसे में IRCTC की साइट ठप पड़ गई। वेबसाइट कब तक ठप रहेगी, IRCTC ने यह नहीं बताया है। IRCTC की सर्विस डाउन होने के बाद तत्काल टिकट कटाने वालों को खासा परेशानी हुई। लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। IRCTC को टैग कर लोग कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पुराना नाम Twitter) पर बहुत से लोगों ने IRCTC के नाम क इस्तेमाल करते हुए पोस्ट किए हैं और इस आउटेज की जानकारी दी। कई लोगों ने केंद्रिय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के ऑफिशियल X अकाउंट को टैग करते हुए पोस्ट लिखे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर IRCTC टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। IRCTC ऐप भी काम नहीं कर रहा है, मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर बहुत से पैसेंजर्स टिकट बुकिंग, ट्रेन स्टेट्स और PNR आदि चेक करते हैं। ऐसे में इस ऐप के काम ना करने की वजह से भारतीय रेलवे के पैसेंजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इधर, IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, मेंटनेंस के कारण ई-टिकटिंग सर्विस अभी उपलब्ध नहीं है। IRCTC ने यूजर्स को कुछ समय बाद प्रयास करने को कहा कहा है। टिकट कैंसिलेशन और TDR फाइल करने के लिए कस्टमर केयर नंबर 14646,0755-6610661 और 0755-4090600 या etickets@irctc.co.in पर मेल किया जा सकता है।