अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Dec-2022 08:05 AM
DESK : IRCTC स्कैम मामले में लालू यादव के खिलाफ लगे आरोप पर आज यानी गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में बहस होगा। इससे पहले कोर्ट ने कल यानी बुधवार को मामले की सुनवाई की थी। इस दौरान लालू के अधिवक्ता ने कोर्ट से वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह कोर्ट में उनका पक्ष रखने की अपील की थी। इसके बाद मामले की सुनवाई के लिए आज की तारीख निर्धारित की गई है।
सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि जो आवेदन दाखिल किया गया है उसमें कुछ प्राइवेट डाक्यूमेंट्स शामिल हैं। सीबीआई की तरफ से अपील की गई है कि प्राइवेट डॉक्यूमेंट के इंस्पेक्शन की बचाव पक्ष की मांग ना मानी जाए। इसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को 1 सप्ताह के अंदर प्राइवेट डॉक्यूमेंट को छोड़कर बाकी दस्तावेज बचाव पक्ष को दिखाने का निर्देश दिया है।
आपको बता दें, आईआरसीटीसी स्कैम केस में कुल 11 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने आरोप पत्र दाखिल किया है। इसमें आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का नाम भी शामिल है। बचाव पक्ष का कहना है कि हमें सारे सबूत और डाक्यूमेंट्स दिखाया जाए। दरअसल, इन 11 लोगों के खिलाफ आईआरसीटीसी द्वारा संचालित होटलों का संचालन देने के नाम पर जमीन हड़पने का आरोप है। आज फिर इस मामले पर सुनवाई होगी।