ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
27-Nov-2022 09:09 AM
PATNA : आय से अधिक सम्पति मामले में केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी व मुजफ्फरपुर के तत्कालीन वरीय पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के खिलाफ अभियोजन चलाने की स्वीकृति दे दी है। अब जल्द इनके खिलाफ विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
बात दें कि,आरोपी अधिकारी अभी बीएमपी-1, पटना में कमांडेंट हैं। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने 16 अप्रैल 2018 में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विवेक कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की थी। विशेष निगरानी विभाग द्वारा विवेक कुमार के मुजफ्फरपुर स्थित आवास, दफ्तर और उत्तरप्रदेश स्थित ससुराल के ठिकाने पर छापेमारी की गई थी।
इस मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विशेष निगरानी विभाग की गई की छापेमारी में टीम को अधिकारी के ससुराल में 6 लॉकर मिले थे। इनमें से एक लॉकर में 25 लाख रुपए बरामद किए गए थे। विवेक के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से तीन गुना अधिक संपत्ति मामले में राज्य सरकार ने एसवीयू के पटना थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत 15 अप्रैल 2018 को केस दर्ज किया था। जिसके बाद अब विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
आपको बता दें कि,अभियोजन किसी आरोपी के विरुद्ध आरोप निष्पादित करने की शुरुआती प्रक्रिया है। दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 198 अभियोजन को किसी व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही प्रारम्भ करने के रूप में परिभाषित करती है।