LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार
22-May-2024 07:24 PM
By First Bihar
PATNA : बालू के अवैध खनन मामले में निलंबित भोजपुर के पूर्व एसपी और आईपीएस अधिकारी राकेश दुबे को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने उनका निलंबन ख़त्म कर दिया है। बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में राकेश दूबे को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण यानी कैट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने राकेश दूबे को निलंबन मुक्त करने का फ़ैसला लिया है। आईपीएस राकेश दूबे पिछले 34 महीनो से निलंबित चल रहे हैं।
बता दें कि बिहार सरकार ने बालू के अवैध कारोबार में पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता के खिलाफ वर्ष 2021 में एक मुहिम चलाई थी। उस समय राकेश दूबे भोजपुर के एसपी थे। राज्य सरकार की एजेंसी ईओयू ने आरोप लगाया था कि बालू के अवैध खनन और कारोबार में राकेश दुबे की संलिप्तता रही है और उनका आचरण संदिग्ध है। इन्हीं आरोपों के बाद बिहार सरकार ने 27 जुलाई, 2021 को राकेश दूबे को दो महीने के लिए निलंबित कर दिया था। उसके बाद चार बार उनके निलंबन के अवधि को विस्तार दिया गया।
राकेश दूबे ने दो साल के बाद भी उन्हें निलंबित रखे जाने के खिलाफ कोर्ट और केंद्रीय गृह मंत्रालय में अपील की थी। जिसके बाद राज्य सरकार को निलंबन की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया था। लेकिन राज्य सरकार ने विगत12 जनवरी को उन्हें फिर से अगले छह महीनो के लिए निलंबित रखने का आदेश जारी किया था।
इसी बीच, राकेश दूबे ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) में बिहार सरकार के फ़ैसले के खिलाफ अपील की थी। कैट ने 9 फ़रवरी को ही आदेश दिया था कि बिहार सरकार राकेश दूबे का निलंबन रद्द करे। कैट के आदेश के आलोक में राज्य सरकार ने बुधवार (22 मई) को राकेश दूबे का निलंबन निरस्त कर दिया है। हालांकि राज्य सरकार के आदेश में स्पष्ट है कि राकेश दूबे के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलती रहेगी और राकेश दूबे को उसमें पूरा सहयोग करना होगा।