अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
16-May-2022 06:43 PM
PATNA: बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। राज्य सरकार ने 3 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। बिहार सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।
सरकार की तरफ से तबादले की जो अधिसूचना जारी की गई है उसके मुताबिक 3 IPS अधिकारियों में धुरत सायली सावलाराम, संजय कुमार सिंह और भोजपुर एसपी विनय तिवारी शामिल हैं।
सुश्री धुरत सायली सावलाराम 2010 की आईपीएस अधिकारी हैं जिन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 में समादेष्टा बनाया गया है। वही 2012 बैच के संजय कुमार सिंह जो वर्तमान में मद्य निषेध, अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस अधीक्षक हैं उन्हें भोजपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है साथ ही समादेष्टा, अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस बल, आरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी का तबादला मद्यनिषेध, अपराध अनुसंधान विभाग पटना किया गया है।
