ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / आईपीएल-2022 ऑक्शन में पहली बार बिहार के खिलाड़ी भी शामिल

आईपीएल-2022 ऑक्शन में पहली बार बिहार के खिलाड़ी भी शामिल

02-Feb-2022 08:21 AM

PATNA : बिहार के लिए ख़ुशी की बात है. इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के प्लेयर्स नीलामी में पहली बिहार के क्रिकेटरों को भी रखा गया है. मंगलवार को स्क्रूटनी के बाद जारी 590 खिलाड़ियों की सूची में बिहार के छह क्रिकेटरों को रखा गया है. इस लिस्ट में बिहार से बतौर गेस्ट प्लेयर खेल रहे प्रत्यूष सिंह को भी जगह मिली है. 


वहीं उदयीमान खिलाड़ी अनुज राज को भी मौका दिया गया है. हाल ही में हुए सैयद मुश्ताक अली टीम-20 में बिहार से सैयद मुश्ताक अली टी-20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिजीत साकेत (5 मैच में 7 विकेट), विपुल कृष्णा और अनुनय नारायण सिंह को भी रखा गया है. मुश्ताक अली टी-20 नहीं खेलने वाले लखन राजा का भी चयन किया गया है.


बीसीए के सीईओ मनीष राज ने उम्मीद जताई है कि आईपीएल ऑक्शन में टीमों के मालिक इन खिलाड़ियों को अपने खेमों शामिल करेंगे और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देंगे. इससे बिहार के क्रिकेटर्स की दुनिया भर में धमक बढ़ेगी. साथ ही राज्य के खिलाड़ियों को नेशनल टीम में दावेदारी करने का भी मौका मिलेगा.


आईपीएल 2022 ऑक्शन का आयोजन बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को होना है. इसमें 590 क्रिकेटर पर बोली लगेगी, जिनमें से 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी हैं. इस सीजन आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और अहमदाबाद दो नई टीमें शामिल की गई हैं. आईपीएल नीलामी में सभी 10 टीमों के मालिक हिस्सा लेंगे.