ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना के बाद छपरा में बन रहा डबल डेकर रोड, डीएम और एसएसपी ने निर्माणकार्य में आ रही बाधा का लिया जायजा

छपरा में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने डबल डेकर रोड निर्माण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। अवरोधक संरचनाओं को हटाने और मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

bihar
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: पटना के बाद अब छपरा में डबल डेकर रोड बन रहा है। जिसके निर्माण कार्य में आ रही बाधा को देखने के लिए डीएम और एसएसपी पहुंचे। जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण डॉ0 कुमार आशीष द्वारा आज दिनांक 23.12.2025 को संयुक्त रूप से छपरा नगर निगम अंतर्गत डबल डेकर निर्माण परियोजना का पुलिस लाइन से लेकर नगरपालिका चौक के बीच स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न होने वाले स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित रैयतों से वार्ता कर मुआवजा भुगतान में आ रही बाधा को आपस में बैठकर अपर समाहर्त्ता की उपस्थिति में  दूर करते हुए राशि का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही कार्य अवरोधी संरचनाओं को तोड़ने की अपील की गई। जिन्हें राशि का भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें अविलंब मुआवजा राशि का भुगतान करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं पुल निर्माण निगम को दिया गया। 

उक्त स्ट्रेच में नाला निर्माण में बाधक अतिक्रमण के संबंध में मापी कराकर नगरपालिका अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने का निदेश नगर आयुक्त छपरा नगर निगम को दिया गया। साथ ही मुआवजा भुगतान की राशि प्राप्त करने के बावजूद अभी तक नहीं हटाए जाने वाले छोटे मोटे संरचनाओं को अविलंब हटवाने का निदेश अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को दिया गया। गांधी चौक के पास निकलनेवाले डबल डेकर के रैंप की तरफ सड़क के किनारे अवस्थित सरकारी भूमि पर चल रही जमाबंदी के संबंध में अविलंब जमाबंदी रद्दीकरण की कार्रवाई करने का निदेश अपर समाहर्ता राजस्व को दिया गया।

छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट