ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का खुलासा: वारदात को अंजाम देने वाला यूपी का शातिर चोर अरेस्ट, LLB का है स्टूडेंट; ‘खाकी’ देखकर सीखा चोरी का तरीका

Bihar Crime News: नीतीश सरकार और द कन्वर्जेंस फाउंडेशन (TCF) के बीच तीन साल की रणनीतिक साझेदारी हुई है, जिसके तहत निवेश, पर्यटन, मानव पूंजी और नीति सुधार सहित पांच प्रमुख बिंदुओं पर काम होगा।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज से इस वक्त बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है, जहां थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने यूपी के गाजीपुर निवासी शातिर चोर दीपक राय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आया बदमाश एलएलबी का स्टूडेंट है।


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी दीपक राय उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के बेटावर कला, थाना जमुनिया का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी इटवा पुल के समीप से की गई है। पुलिस का बड़ा खुलासा इस पूरे मामले को लेकर गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में गठित SIT टीम ने लगातार तकनीकी जांच और छापेमारी के बाद आरोपी को पकड़ा। 


गिरफ्तार चोर के पास से चोरी में इस्तेमाल किया गया कटर, मोबाइल फोन, जैकेट, कपड़े और जूते जैसे अहम सामान बरामद किए गए हैं। हालांकि, मां थावे भवानी का मुकुट और हार अभी पूरी तरह बरामद नहीं हुआ है, जिसको लेकर पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। 


पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पूर्व में 10 दिसंबर को मंदिर की रेकी करने आया था ताकि पुलिस और स्थानीय लोगों की नजर से बच सके। उसने बलिया से कटर खरीदा 17 दिसंबर को बाइक से गाजीपुर से थावे पहुंचा चोरी को अंजाम देने के बाद सिवान के रास्ते फरार हो गया आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने पुलिस से बचने के लिए मंदिर के बाहर रेकी की ताकि सीसीटीवी और गश्ती से बचा जा सके। 


उसने यह तरीका फिल्म ‘खाकी’ देखकर सीखा था। अपराध का लंबा इतिहास पुलिस के अनुसार, दीपक राय कोई नया अपराधी नहीं है। बनारस में बाइक चोरी के 3 मामले दर्ज मऊ और इलाहाबाद में भी मंदिर चोरी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। यह उसकी पांचवीं बड़ी चोरी बताई जा रही है। आरोपी LLB की पढ़ाई कर रहा है। 


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी को 8 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था बीते 13 नवंबर को जेल से हुआ रिहा। लेकिन इसके बावजूद वह दोबारा सक्रिय होकर 17–18 दिसंबर की रात थावे दुर्गा मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दे बैठा। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी किए गए आभूषण कहां छिपाए गए हैं और इस गिरोह में कोई अन्य सदस्य शामिल है या नहीं। 


थावे दुर्गा मंदिर जैसे आस्था के बड़े केंद्र में हुई चोरी का पर्दाफाश पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है पर अभी भी मां थावे भवानी का मुकुट एवं हर नहीं मिला है। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम के द्वारा यूपी में कहीं ठिकानों पर छपी मैरी की जा रही है जल्द ही माता भवानी का हर एवं मुकुट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता