ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Holi Special Train: होली पर रेलवे ने किया खास इंतजाम, यूपी-बिहार जाने के लिए 10 और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

Holi Special Train: होली के त्योहार को देखते हुए यूपी और बिहार के लिए रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। प्रमुख रूटों में लालकुआं-कोलकाता, सहरसा-पूर्णिया, सोगरिया-दानापुर और डानकुनी-पटना ट्रेनें शामिल हैं।

Holi Special Train
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Holi Special Train: होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यूपी और बिहार के लिए 10 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और कंफर्म टिकट की कमी को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है।


पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं-कोलकाता, सहरसा-पूर्णिया, सोगरिया-दानापुर, डानकुनी-पटना और गोमतीनगर-मालतीपाटपुर जैसी कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी और यात्रियों को आने-जाने में आसानी मिलेगी।


लालकुआं-कोलकाता स्पेशल (गाड़ी संख्या 05060/05059):

5 मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार लालकुआं से 13:35 बजे चलकर अगले दिन 23:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी (05059) 7 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से 5:00 बजे खुलकर अगले दिन 15:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। यह ट्रेन छपरा, सीवान, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी और किउल सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।


सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल (गाड़ी संख्या 05506/05505):

6 मार्च से 15 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सहरसा से 13:20 बजे चलेगी और 15:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। वापसी (05505) 9 मार्च से 17 मार्च तक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को दोपहर 3 बजे चलेगी और शाम 6:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। ट्रेन मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमंखी स्टेशनों पर रुकेगी।


सोगरिया-दानापुर स्पेशल (गाड़ी संख्या 09803/09804):

सोगरिया से 1 मार्च रात 11:10 बजे रवाना होकर अगले दिन 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी 3 मार्च रात 1:15 बजे दानापुर से खुलकर अगले दिन 1:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।


डानकुनी-पटना स्पेशल (गाड़ी संख्या 03035/03036):

27 फरवरी और 4 मार्च को डानकुनी से रात 12:30 बजे रवाना होकर दोपहर 2:45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी उसी दिन 4:15 बजे पटना से चलकर अगले दिन सुबह 7:00 बजे डानकुनी पहुंचेगी। रेलवे का यह कदम त्योहार के दौरान यात्रियों को राहत देने और यात्रा को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता