ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

Bihar News: नीतीश सरकार और TCF के बीच करार, विकास की नई गति देने को इन 5 बिंदुओं पर होगा काम

Bihar News: नीतीश सरकार और द कन्वर्जेंस फाउंडेशन (TCF) के बीच तीन साल की रणनीतिक साझेदारी हुई है, जिसके तहत निवेश, पर्यटन, मानव पूंजी और नीति सुधार सहित पांच प्रमुख बिंदुओं पर काम होगा।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग तथा The Convergence Foundation (TCF) के बीच राज्य के समग्र विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से तीन वर्षों की एक रणनीतिक साझेदारी प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। यह साझेदारी बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की मौजूदगी में संपन्न हुआ। 


इस साझेदारी में योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के० सेंथिल कुमार, सचिव कँवल तनुज, संयुक्त सचिव रविश किशोर, उप निदेशक अशोक कुमार तिवारी, वरीय अनुसंधान पदाधिकारी शिप्रा, जनसंपर्क पदाधिकारी प्रेम शंकर, सहायक निदेशक श्रुति एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 


The Convergence Foundation की तरफ से प्रवीण खांगटा - TCF, अदिति एल्हंस - APAG, नरेंद्र - Atithi, गोपाल कृष्णन नायर - CSBC, पल्लवी ढल - CSBC, कमलनाथ झा - CSF, आदित्य तिवारी - TCF उपस्थित थे। यह साझेदारी राज्य सरकार की ‘विकास एवं वृद्धि’ (Growth and Development) की प्राथमिकताओं को मजबूती प्रदान करने के लिए की जा रही है।


इस समझौता के अंतर्गत टीसीएफ राज्य सरकार को नीति निर्माण, सुधारों के क्रियान्वयन तथा प्रमुख प्राथमिक क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग प्रदान करेगा। यह सहयोग TCF द्वारा प्रत्यक्ष रूप से अथवा उसके पोर्टफोलियो आधारित संगठनों एवं अन्य अग्रणी विशेषज्ञ संस्थाओं के माध्यम से, Pro-Bono आधार पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।


इस साझेदारी के प्रमुख फोकस क्षेत्र निम्नलिखित होंगे:

1. निवेश सुधार, विनियमन में सरलीकरण, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, निवेश आकर्षण एवं निर्यात प्रोत्साहन के माध्यम से निवेश अनुकूल वातावरण को सुदृढ़ करना।

2. क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक योजनाओं का निर्माण।

3. पर्यटन नीति एवं रणनीति का विकास, गंतव्य ब्रांडिंग, सुशासन तथा साझेदारियों पर विशेष जोर।

4. सरकारी योजनाओं की प्रभावी डिलीवरी हेतु राज्य की क्षमता का सुदृढ़ीकरण, डेटा सिस्टम एवं साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को मजबूत करना तथा स्वच्छ वायु (Clean Air) रणनीतियों के डिजाइन एवं क्रियान्वयन में सहयोग।

5. मानव पूंजी विकास के क्षेत्र में बिहार सरकार को रणनीतिक समर्थन, जिसमें शिक्षा, खेल, रोजगार योग्यता, कौशल विकास तथा विदेशों में रोजगार के अवसर शामिल हैं।


इसके अतिरिक्त, TCF राज्य के मुख्य सचिव, बिहार द्वारा समय-समय पर चिन्हित अन्य उभरते प्राथमिक क्षेत्रों में भी, अपनी क्षमता के अनुरूप, प्रत्यक्ष रूप से अथवा अपने साझेदार संगठनों के नेटवर्क के माध्यम से सहयोग प्रदान करेगा।


इस सहयोग के अंतर्गत TCF द्वारा मुख्य सचिव कार्यालय से संबद्ध एक रिसर्च एवं स्ट्रैटेजी यूनिट (Research & Strategy Unit) की स्थापना की जाएगी, जो राज्य के विभिन्न विभागों, नेतृत्व तथा प्रमुख हितधारकों के साथ आपसी समन्वय में कार्य करते हुए प्राथमिक क्षेत्रों में नीति एवं रणनीति संबंधी सहयोग प्रदान करेगी। योजना एवं विकास विभाग का मानना है कि यह साझेदारी बिहार के आर्थिक, सामाजिक एवं संस्थागत विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें