सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
21-Mar-2024 01:17 PM
By First Bihar
PATNA : इंटरमीडिएट के छात्रों ने गुरुवार को पटना में जदयू - भाजपा ऑफिस का घेराव किया। बड़ी संख्या में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे छात्र और छात्राएं नई शिक्षा नीति में बदलाव की मांग कर रहे है। वहीं,प्रदर्शन कर रहे छात्राओं के साथ पुलिस हाथापाई करते दिखी।
दरअसल, नई शिक्षा नीति के तहत अब महाविद्यालय में उच्च माध्यमिक की पढ़ाई नहीं होनी है। प्रदेश में काफी महाविद्यालय और डिग्री कॉलेज हैं, जहां 11वीं और 12वीं की भी पढ़ाई होती है। ऐसे में आगामी शैक्षणिक सत्र से महाविद्यालय में पढ़ रहे 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को उच्च विद्यालय में भेजा जा रहा है। अब इसी फैसले के विरोध में सभी जगह छात्र-छात्राएं पुरजोर विरोध कर रहे हैं।
छात्र - छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सैकड़ों की तादाद में छात्राएं जदयू -भाजपा में जाने की कोशिश करने लगी। जब पुलिस ने अंदर जाने से रोका तो छात्राएं बाहर धरने पर बैठ गई। छात्रों के नारेबाजी करने पर अधिकारियों द्वारा फोटो खींचकर सभी के ऊपर एफआईआर करने की धमकी दी गई तब भी छात्राएं नहीं डरी।
आपको बताते चलें कि, 19 मार्च से उन लोगों का 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है। इसी बीच तीन दिन के भीतर उच्च विद्यालय में दाखिला लेने के लिए कहा जा रहा है। नए विद्यालय में शिक्षक बदल जाएंगे और पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होगी। इसलिए अपनी मांग को लेकर ये लोग जदयू -भाजपा दफ्तर का घेराव करने पहुंची हैं।