ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं? Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं? Bihar expressway projects : बिहार में 5 नए एक्सप्रेसवे और डबल डेकर फ्लाईओवर सहित सड़क निर्माण की नई सुविधाएँ; जानिए बजट की ख़ास बातें पुजारी हत्याकांड! में बड़ा फैसला, दो महिला समेत 3 दोषियों को उम्रकैद की सजा बार-बार नियम तोड़ने वालों पर सख्ती: 52 हजार ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन/रद्द करने का निर्देश Bihar Budget 2026-27: दिल्ली मुंबई के बाद अब देश के इस राज्यों में बनेगा बिहार भवन, बजट भाषण में सरकार का एलान; जानिए ख़ास बातें Bihar Budget 2026-27 : जानिए बिहार बजट में किस विभाग को मिला कितना पैसा, कौन रहा सबसे आगे तो कौन पीछे Bihar Budget 2026-27 : बिहार के विकास और सामाजिक कल्याण के लिए 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश; रोजगार -नौकरी समेत इन चीजों पर होगा अधिक फोकस Bihar Budget 2026 : ज्ञान- ईमान- विज्ञान-अरमान-सम्मान, पांच संकल्पों पर चल रही सरकार, 3 लाख 47 हजार करोड़ का बजट Bihar Budget Session : वित्त मंत्री विजेंद्र यादव थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट, लाल सूटकेस लेकर पहुंचे सदन

बिहार से नेपाल जाइये अब ट्रेन से, आज ट्रायल हुआ पूरा

बिहार से नेपाल जाइये अब ट्रेन से, आज ट्रायल हुआ पूरा

18-Sep-2020 03:41 PM

PATNA: भारत और नेपाल के बीच भले ही रिश्तों में तनाव हो, लेकिन इस बीच भारत और नेपाल के बीच ट्रेन चलाने का ट्रायल हो गया. यह ट्रेन मधुबनी जिले के जयनगर से नेपाल के बर्दिवास तक चलेगी. नेपाल जाने वाले भारतीय के लिए भी खुशखबरी है कि वह ट्रेन से नेपाल जा सकते हैं. 



ट्रेन का हुआ ट्रायल

आज जयनगर और बर्दिवास के बीच ट्रेन का ट्रायल शुरू हो गया. नए रेलवे ट्रैक पर आज ट्रेन चली. इस ट्रेन में पांच बोगी थी. इसमें कई अधिकारियों ने सफर किया. अधिकारी ट्रेनों के संचालन में आने वाली तकनीकि कमियों को जानने के लिए रवाना हुए. यह ट्रेन आज फिर शाम को लौट कर जयनगर आ जाएगी. 


रेलवे के अधिकारी करेंगे तय

जयनगर से बर्दिवास जाने वाली ट्रेन के बीच 9 स्टेशन और 5 हॉल्ट पड़ेगा. 64 किमी की दूरी ट्रेन फिलहाल तय करेगी. यह ट्रेन रेगुलर कब से चलेगी इसके बारे रेलवे के अधिकारी समय तक करेंगे. लेकिन बताया जा रहा है कि नवरात्री के दौरान से परिचालन शुरू हो जाएगा. इसका पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया. बताया जा रहा है कि जयनगर- कुर्था भाया जनकपुर रेलखंड पर बिकने वाली रेल टिकट के पैसे नेपाल सरकार की तिजौरी में जाएगी. इसके एवज में भारतीय रेलवे कर्मियों को मासिक वेतन देंगे. बदले में नेपाल एग्रीमेंट के अनुसार भारतीय रेल को राशि पेड करेगा. ट्रेनों के परिचालन के लिए भारतीय रेलवे ने नेपाल के कर्मियों को बकायदा ट्रेनिंग दी है.