ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

इंडिया में ‘सामाजिक आपातकाल’, पीएम मोदी बोले- लॉकडाउन बढ़ाने की हो रही मांग

08-Apr-2020 10:19 PM

DELHI : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने आज दुनिया को तबाह कर दिया है. इंडिया में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. भारत में कोरोना का संकट बरकरार है. इंडिया में लॉकडाउन का लगभग दो तिहाई समय बीत गया है. देश में संक्रमित लोगों की संख्या पांच हजार के पार पहुंच गई है. इसी बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के इस संकट को ‘सामाजिक आपातकाल’ बताया है. पीएम मोदी ने बुधवार को कहा कि एक्सपर्ट लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं. 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति को 'सोशल इमरजेंसी' का नाम दिया है. उन्होंने कहा कि कई राज्य सरकारें इस लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की अपील कर रहे हैं. इतना ही नहीं पीएम ने बताया कि जिला प्रशासनों और विशेषज्ञों की भी यही राय है कि कोरोना को रोकने के लिए इस अवधि को आगे बढ़ाया जाये. 


कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति पर राजनैतिक दलों के विधायी दलों के नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से एक बैठक में हिस्सा लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में सामाजिक आपातकाल जैसी स्थिति है और इसको देखते हुए सरकार को कई कड़े फैसले लेने पड़े हैं. हमें अभी भी पूरी तरह सतर्क रहने की जरूरत है. 


बता दें कि हिंदुस्तान में 24 मार्च से शुरू 21 दिनों की लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को पूरी हो रही है. हालांकि लगातार हर रोज औसतन 500 पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं. जिसे देखते हुए, यह चर्चा जोरों पर है कि भारत में लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है. पिछले चौबीस घंटे में 35 लोगों की मौत हो गई है और अभी तक कुल 149 लोगों की जान चली गई है.


बता दें कि इससे पहले बीते दिन मंत्रियों के समूह ने 15 मई तक सभी शैक्षणिक संस्थाओं को बंद रखने और लोगों की सहभागिता वाली सभी धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाने की सिफारिश की थी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाले जीओएम ने यह तय किया कि धार्मिक केंद्रों, शापिंग मॉल और शौक्षणिक संस्थानों को 14 अप्रैल के बाद कम से कम चार सप्ताह तक सामान्य गतिविधि शुरू करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. 14 अप्रैल वर्तमान लॉकडाउन की अंतिम तारीख है. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आदि शामिल हुए थे.