सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
19-Jul-2023 11:38 AM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव से पहले 2024 के महामुकाबले को लेकर मंच तैयार हो चुका है। एक तरफ देश के 26 राजनीतिक दल एक साथ आए तो वहीं दूसरी तरफ 36 दलों का गठबंधन बना। जहां विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम I.N.D.I.A.रखा तो वही देर शाम एनडीए ने भी खुद से नाराज दलों को एक बार फिर अपने साथ कर लिया है। जिसके बाद अब यह महामुकाबला I.N.D.I.A और NDA के बीच होना है। ऐसे में सबसे बड़ी बात यह है कि विपक्ष की गठबंधन के भी कई ऐसे दल है जो इससे पहले NDA का गुणगान करते थे।
दरअसल, बीते कल बेंगलुरु में विपक्षी दलों ने महाबैठक की जिसमें देश भर से 26 राजनीतिक दल एक साथ आए। इस बैठक में एनडीए का मुकाबला करने के लिए एक नया मोर्चा बना, जिसे I.N.D.I.A. नाम दिया गया है। ऐसे में अब एक बात की चर्चा तेज है कि इस नए विपक्षी गठबंधन में कौन - कौन से ऐसे दल है जो पहले भाजपा के साथ सहयोगी बनकर सरकार या विपक्ष में रह चुके हैं। तो इस लिस्ट में 8 पार्टी का नाम सामने आया है जो कभी भाजपा के साथ मौजूद थे।
मिली जानकारी के अनुसार इस विपक्षी बैठक से पहले जनता दल (यूनाइटेट), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक मुनेत्र कड़गम, राष्ट्रीय लोक दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी एनडीए का हिस्सा हुआ करते थे। लेकिन, इस बार के लोकसभा चुनाव में ये लोग भाजपा के विरोध में खड़े हैं।
मालूम हो कि, विपक्षी दलों की बैठक में 26 दलों की जो सूची तैयार की गई है उसमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, जेडीयू ,आरजेडी . झारखंड मुक्ति मोर्चा,समाजवादी पार्टी, एनसीपी (शरद पवार गुट), शिव सेना (उद्धव ठाकरे गुट) सीपीएम, सीपीआई, सीपीआई एमएल, नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, आरएलडी,अपना दल (के), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), आरएसपी , एमडीएमक,केडीएमके, वीसीके एमएमके, फॉरवर्ड ब्लॉक है।
आपको बताते चलें कि, पटना से लेकर बेंगलुरु तक मीटिंग के बाद विपक्षी गठबंधन का नामकरण INDIA के तौर पर हो गया है। लोकसभा के लिए 26 विपक्षी दलों ने नाम पर सहमति बना ली और अब 11 लोगों की टीम बनाई जाएगी, जो संयोजन का काम देखेगी। लेकिन सबसे अहम मसले सीट शेयरिंग पर बात नहीं हो पाई है। इस पर बातचीत अगले बैठक यानी मुंबई में बात करने पर सहमति बनी है। उसी मीटिंग में संयोजकों के तौर पर भी 11 नामों पर मुहर लगेगी।