भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
23-Apr-2020 11:12 AM
DESK : चीन से आईं रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट के गुणवत्ता पर सवाल खड़े होन के बाद कई जगहों पर इससे की जाने वाली जांच को रोकना पड़ा था. इसी बीच अच्छी खबर यह है कि हम चीन पर कोरोना रैपिड टेस्ट किट के लिए निर्भर नहीं रहेंगे. हमारे देश में भी कोरोना रैपिड टेस्ट किट बनाई जाने लगी है. गुरुग्राम के मानेसर में अब तक तीन लाख रैपिड टेस्ट किट तैयार हो चुकी हैं. वहीं 10 से 12 लाख किट अगले 8 दिन में और तैयार हो जाएंगे.
गुरुग्राम के मानेसर में सरकारी कंपनी एचएलएल हेल्थकेयर और दक्षिण कोरियाई कंपनी एसडी बायोसेंसर रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट बनाने में जुटी हुई हैं. इस कंपनी के मैनेजमेंट से जुड़े लोगों का कहना है कि एक दिन में एक लाख टेस्ट किट बनाने की क्षमता है. जिसे जरुरत के हिसाब से तीन लाख तक बढ़ाया जा सकता है. यह टेस्ट किट चीनी किट के मुकाबले 400 रुपये सस्ती है. इसकी कीमत 389 रुपये है. एक माह में एक करोड़ किट तैयार करने का लक्ष्य है. अगले 8 दिनों में 10 से 12 लाख टेस्ट किट तैयार हो जाएंगी.
वहीं लोनावला स्थित डायग्नोस्टिक फर्म माइलैब्स आरटी-पीसीआर किट बना रही है. यह किट ढ़ाई घंटे में रिजल्ट देती है. अभी प्रति सप्ताह 1.25 से 1.50 लाख किट बन रही हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल में बताया था कि देश में मई से 20 लाख टेस्टिंग किट हर माह बन सकेंगी. इनमें से 10 लाख रैपिड एंटीबॉडी जबकि 10 लाख आरटी पीसीआर किट होंगी. अभी हर माह छह हजार वेंटीलेटर बनाने की क्षमता है.
वहीं बीएचयू ने जांच की स्ट्रीप तकनीक का खोज किया है. यह आरटी-पीसीआर किट की तकनीक है. शोधकर्ताओं का दावा है कि इससे जांच रिपोर्ट छह घंटे के भीतर मिल जाएगी.