सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
25-Jul-2023 03:39 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: संसदीय दल की बैठक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की तुलना इंडियन मुजाहिद्दीन और ईस्ट इंडिया कंपनी से की। इसको लेकर देश की सियासत गर्म हो गई है और विपक्षी दल हमलावर हो गए हैं। प्रधानमंत्री के बयान पर जेडीयू ने कड़ी आपत्ति जताई है और पूछा है कि पीएम मोदी को इंडिया से परेशानी क्यों हो रही है।
जेडीयू कोटे की मंत्री लेसी सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री को इंडिया से किस बात की परेशानी है। उनको बताना चाहिए कि इंडिया से उनके प्रॉब्लम का कारण क्या है। बीजेपी और देश के प्रधानमंत्री बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता की पहल से घबरा गए हैं। विपक्ष के एकजुट होने से पीएम मोदी परेशान और हताश हो चुके हैं, इसीलिए अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं, लेकिन 2024 में इनको देश की जनता सबक सिखाएगी।
बेगूसराय की घटना पर सवाल पूछे जाने पर लेसी सिंह ने कहा प्रधानमंत्री को मणिपुर की घटना पर जवाब देना चाहिए। 77 दिन से पूरा मणिपुर जल रहा है लेकिन देश के प्रधानमंत्री चुपचाप हैं। केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए कि मणिपुर में क्या हुआ। यह सरकार ना तो महिलाओं के सुरक्षा के लिए कोई कदम उठा रही है और ही ना बेरोजगारी और महंगाई के लिए कोई काम कर रही है। 2024 में देश की जनता इस सरकार को उखाड़ फेकेगी।
बता दें कि मॉनसून सत्र में मणिपुर पर जारी संग्राम के बीच मंगलवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक बुलाई गई थी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। अपने संबोधन के दौरान पीएम ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया नाम लगा लेने से कोई भारत नहीं हो जाता। ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी अपने नाम में इंडिया लगाया था और इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडिया है।