पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
13-Sep-2023 09:41 AM
By First Bihar
DELHI : विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की नवगठित को-ऑडिनेशन कमेटी की पहली बैठक आज यानी 13 सितंबर को होगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच गए हैं। हालांकि, इस बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह नहीं शामिल होंगे। इसको लेकर जो सूचना आ रही है उसके अनुसार वे डेंगू से पीड़ित हैं और इसी कारण वे इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। ऐसे में जदयू के तरफ से ललन सिंह की जगह जल संसाधन मंत्री संजय झा आईएनडीआई की बैठक में शामिल होंगे।
दरअसल, दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर गठबंधन के 14 सदस्यीय को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक होगी। जिसमें तेजस्वी यादव, ललन सिंह, हेमंत सोरेन,अभिषेक बनर्जी, राघव चड्ढा, जावेद अली खान, केसी वेणुगोपाल, शरद पवार, टीआर बालू, संजय राउत, डी राजा, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और माकपा के एक सदस्य भी शामिल होंगे। इस बैठक के बाद आगामी ;लोकसभा चुनाव को लेकर सभी 28 दलों के इस गठबंधन ने पिछले तीन माह से तैयारियां शुरू कर दी है। इससे पहले मुंबई की पिछली बैठक में इस गठबंधन की को-ऑर्डिनेशन कमेटी गठित की गयी थी।
वहीं, अब इस को-ऑर्डिनेशन कमिटी की पहली बैठक 13 और 14 सितंबर को दिल्ली में होने वाली है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर भी बातचीत होने की बात कही जा रही है। को-ऑर्डिनेशन कमेटी की इस पहली बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंच चुके हैं।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि- गठबंधन की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक 13 सितंबर की शाम को होगी और इसमें जो भी बातें होगी हम अपनी राय रखेंगे। लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मामला चलाए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सब पहले भी होते आया है.यह कोई नई चीज थोड़े ही है.यह सब बेकार की बात है हम अपनी बात कोर्ट में रखेंगे।