पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
18-Sep-2023 12:40 PM
By First Bihar
PATNA: बीजेपी को देश की सत्ता से बेदखल करने के लिए बने विपक्षी दलों को गठबंधन I.N.D.I.A की एकजुटता पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। बीजेपी और एनडीए में शामिल दल लगातार यह दावा कर रहे हैं कि विपक्षी दलों को जितनी बैठकें करनी है कर लें लेकिन बात जब सीट शेयरिंग तक पहुंचेगी तो विपक्षी एकता धराशाही हो जाएगी। उधर, सनातन को लेकर विपक्ष के नेता विवादित बयान दे रहे हैैं। जब मीडिया ने I.N.D.I.A गठबंधन की एकजुटता और सनातन धर्म को लेकर सवाल पूछा तो सीएम ने खुद जवाब देने के बजाए डिप्टी सीएम तेजस्वी को खींचकर आगे कर दिया।
दरअसल, सोमवार को मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति सर शिवसागर रामगुलाम की जयंती के मौके पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ साथ सरकार के अन्य मंत्री और अधिकारी गांधी मैदान के गेट नंबर 8 पर पहुंचे थे। राजकीय समारोह के खत्म होने के बाद जब मीडिया ने I.N.D.I.A गठबंधन की एकजुटता पर सवाल पूछा तो जवाब देने के लिए सीएम नीतीश ने डिप्टी सीएम तेजस्वी को खींचकर आगे कर दिया।
मीडियाकर्मियों ने जब सीएम नीतीश से पूछा कि आपका गठबंधन एकजुट है? तो इसपर सीएम ने कहा कि, 'अरे क्या बात हैं.. क्या दिक्कत है.. कोई दिक्कत नहीं है.. बोलो.. ए.. इससे पूछो.. बोलो.. बोलो’। इसके बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी हंसते हंसते आगे आए कहा कि 'नहीं नहीं.. कहां कोई दिक्कत है'। इसके बाद जब सनातन धर्म को लेकर पत्रकारों ने सीएम से सवाल किया तो उन्होंने फिर से तेजस्वी को आगे कर दिया और कहा कि, अब इ भी बोलने दीजिए इसको.. बोलो.. खाली हमसे पूछते हैं.. मेरे सामने पूछो..’ फिर तेजस्वी ने कहा कि 'कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है..हमलोग एक हैं..मजबूत हैं.. देश और बिहार के हित में हमलोग लड़ाई लड़ेंगे और आप लोगों को मुक्त कराया जाएगा'।