ब्रेकिंग न्यूज़

पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

I.N.D.I.A गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान! कांग्रेस के बाद अब माले ने इतनी सीटों पर दावा ठोका

12-Sep-2023 12:38 PM

By First Bihar

PATNA: केंद्र की सत्ता से बीजेपी को बेदखलन करने के लिए बने विपक्षी दलों के गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी से ही खींतचान शुरू हो गई है। बिहार कांग्रेस ने जहां 9 से 10 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ने की बात कही है तो वहीं अब भाकपा माले ने भी बड़ा दावा ठोक दिया है। भाकपा माले ने लोकसभा की 6 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में आने वाले समय में I.N.D.I.A गठबंधन में सीट बंटवारें का पेंच फंसना तय माना जा रहा है।


दरअसल, कांग्रेस, जेडीयू, और आरजेसी समेत विपक्ष के 28 दलों ने 2024 का चुनाव एक साथ लड़ने का एलान किया है। विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल दलों ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पिछले दिनों बिहार की 9 से 10 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस उतनी सीटों पर चुनाव जरूर लड़ेगी, जितनी सीटों पर पिछली बार चुनाव लड़ा था। पिछले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें एक सीट पर दर्ज किया था।


इसी बीच पटना में सोमवार से भाकपा-माले पोलित ब्यूरो की दो दिवसीय बैठक शुरू हुई। जिसमें पिछले दिनों पूरे देश में चलाए गए भाजपा हटाओ-देश बचाओ अभियान की समीक्षा की गई। इस अभियान के तहत राज्य के 6 लोकसभा कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। पटना की बैठक में शामिल होने पहुंचे भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने संकेत दिए कि माले की तैयारी बिहार के 6 लोकसभा सीटों आरा, सीवान, काराकट, बक्सर, पाटलिपुत्र और जहानाबाद पर है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आने वाले समय में सीट शेयरिंग को लेकर लालू, नीतीश और तेजस्वी यादव को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।