ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन Patna Metro : इस दिन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ेगी पटना मेट्रो , डिप्टी सीएम ने दिया अपडेट नीतीश सरकार का खजाना खाली, किसानों को नहीं मिलेगी कर्पूरी योजना की राशि, 13 मार्च को मिलेगा PM निधि का पैसा जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां

मीडिया पर भड़के ललन सिंह, कहा-इंडिया गठबंधन मजबूत है, दिक्कत सिर्फ मीडिया को दिख रहा है

20-Dec-2023 07:19 PM

By First Bihar

PATNA: 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की बैठक से नाराज होकर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले दिन बुधवार को दिल्ली में जेडीयू के सांसदों को आवास पर बुलाया। अपनी पार्टी के तमाम सांसदों से मिले और उनके साथ दिल्ली स्थित आवास पर बैठक की। जेडीयू सांसदों की इस बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जेडीयू सांसदों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी एमपी को लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगने को कहा है। 


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से जब मीडिया ने सवाल किया कि इंडिया गठबंधन की बैठक से मुख्यमंत्री नाराज होकर आए थे ऐसी चर्चा हो रही है। मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि ऐसे कोई बात नहीं है। कोई नाराज नहीं हुए हैं। नीतीश कुमार जी बैठक के अंत तक थे। बैठक के अंत में खरगे साहब, सोनिया जी और राहूल जी से अनुमति लेकर हम लोग आए। ये बैठक में तय हुआ था कि एक ही दो लोग अपनी बात रखेंगे सबको वहां नहीं बैठना है। इसमें नाराजगी का कौन बात है। यह मीडिया का मनगढंग कहानी है।


 सीट बंटवारे पर ललन सिंह ने कहा कि 15 से 20 दिन के अंदर सभी राज्यों में सीटों का बंटवारा हो जाएगा। अलग-अलग जगहों पर ज्वाइंट रैली होगी। आमसभा में सभी पार्टियों के गठबंधन के सभी नेता शामिल होंगे। जेडीयू सांसद से नीतीश कुमार की बैठक पर ललन सिंह ने कहा कि जेडीयू सांसद नीतीश कुमार से मिलना चाहते थे वो आज जाकर मुख्यमंत्री से दिल्ली स्थित आवास पर मिले। जेडीयू नेताओं को मुख्यमंत्री ने मिलने का समय दिया था। आगे ललन सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है दिक्कत सिर्फ मीडिया को दिख रहा है।