ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

झारखंड में आरजेडी महागठबंधन के साथ लड़ेगी एसेंबली चुनाव, तेजस्वी ने कहा- जो जहां मजबूत उस पार्टी को वहां से मिले टिकट

20-Jul-2019 03:58 PM

By 9

RANCHI: चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो और पिता लालू प्रसाद से मुलकात के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने राज्य की रघुवर सरकार पर जमकर हमला बोला  और कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड सरकार ने पिछले पांच सालों के दरम्यान सूबे के विकास के लिए कुछ ठोस नहीं किया है. इसलिए इस बार के विधानसभा चुनाव में जनता उनसे किए गए वादों का हिसाब मांगेगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा का चुनाव लोकसभा के चुनाव से अलग होता है इसलिए यह जरुरी नहीं है कि लोग विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव की पैटर्न पर ही वोटिंग करें. सूबे में पिछले दिनों हुई मॉब लिंचिंग की घटना को दुखद बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की मानसिकता समाज को बांटने वाली रही है. राज्य में आगामी विधानसभा के लिए सीट शेयरिंग की बात पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र में जिनका आधार मजबूत होगा उस पार्टी को उस विधानसभा की सीट मिलनी चाहिए.