ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / मुंगेर में जमीन विवाद बनी जानलेवा, महिला ने फेंका तेजाब, गंभीर रुप से...

मुंगेर में जमीन विवाद बनी जानलेवा, महिला ने फेंका तेजाब, गंभीर रुप से झुलसा युवक

08-Jul-2019 07:31 PM

By 9

MUNGER: जमीन विवाद में महिला ने अपने रिश्तेदार पर ही तेजाब फेंक दिया. इस घटना में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना जिले के लड़ैयाटांड थाना इलाके के हरायचक खजुरिया गांव की है. परिजन ही बने दुश्मन जमीन विवाद में परिजन ही जानलेवा दुश्मन बन गए. बताय जा रहा है कि गांव के रहने वाले और आपस में रिश्तेदार योगेंद्र पंडित और जवाहर पंडित के बीच सालों से जमीन विवाद चल रहा है.  इस मामले को लेकर सोमवार को योगेंद्र पंडित की पत्नी ने जवाहर पंडित के बेटे श्याम के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. इस घटना में श्याम बुरी तरह से घायल हो गया. जमीन का झगड़ा श्याम के परिजनों ने बताया कि दोनों हिस्सेदारों को बराबर तौर पर जमीन का हिस्सा मिला है लेकिन योगेंद्र पंडित परिवार के लोगों ने हिस्से में ज्यादा जमीन की मांग कर कई बार झगड़ा किया. सोमवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इस दौरान योगेंद्र पंडित की पत्नी ने श्याम के उपर तेजाब फेंक दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मुंगेर से सैफ की रिपोर्ट