ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / news / Bihar News: DGP विनय कुमार की सख्ती का असर, आधी रात को खुद...

Bihar News: DGP विनय कुमार की सख्ती का असर, आधी रात को खुद गश्त पर निकले SP, रातभर सड़कों पर घूम-घूमकर लिया जायजा

22-Dec-2024 11:45 AM

By First Bihar

MUNGER: बिहार के नवनियुक्त डीजीपी विनय कुमार (DGP Vinay Kumar) की सख्ती का असर देखने का मिल रहा है। डीजीपी के निर्देश के बाद बिहार पुलिस(bihar police) एक्शन में आ गई है। एक तरफ जहां पुलिस ने फरार अपराधियों के घर की कुर्की का अभियान शुरू कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस के बड़े अधिकारियों ने खुद कमान संभाल लिया है। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद(sp imran masood) खुद देर रात गश्ती पर उतर गए।


दरअसल, मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद जिले में बढ़ती चोरी और अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए देर रात करीब 1 बजे खुद कमान संभालते हुए रात्रि गश्ती पर निकल गए। इश दौरान उन्होंने मुंगेर और जमालपुर शहर के विभिन्न चौक चौराहों और गलियों में पुलिस सक्रियता का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने थाना में ड्यूटी पर तैनात जवानों और ओडी ऑफिसर की तैनाती और हाजत का भी हाल जाना।


रात्रि गश्ती के दौरान एसपी ने शहर के बस स्टैंड, रैन बसेरा, टैक्सी स्टैंड, पेट्रोल पंप, शहर की गलियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के इलाकों में खुद पैदल भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को कई दिशा  निर्देश भी दिए। रात में आ-जा रहे लोगों को भी रोक उनसे पूछताछ की और उन लोगों से पुलिस के बारे में फीडबैक भी लिया। एसपी ने बताया कि जब पुलिस रात में जागेगी, तभी जनता किसी भी भय के बिना चैन की नींद सो पाएगी।


उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में चोरी और अपराधिक घटनाएं बढ़ जाती है। जिस कारण पुलिस को अलर्ट रहने की जरूरत है। इस कारण शहर के लिए 10 पैदल गश्ती टीम का भी गठन किया गया है, जो रात्रि में अपने अपने एरिया में पैदल गश्ती करेगें और इसके अलावा भी एसडीपीओ, ट्रेनी अधिकारी, थानाध्यक्ष भी रात्रि में गश्ती कर विधि व्यवस्था संधारण का जायजा लेंग। इसके अलावा डायल 112 की गाड़ी भी 24 घंटा शहर में निकली रहती है। एसपी के औचक निरीक्षण की खबर से जिले के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।