ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति

बिहार : आईजी ने थानेदार को किया सस्पेंड, महिला की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई

बिहार : आईजी ने थानेदार को किया सस्पेंड, महिला की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई

10-Jun-2021 09:32 AM

PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले में एक युवती की हत्या के मामले में देर से केस दर्ज करना थानेदार को महंगा पड़ गया. आईजी ने कड़ा एक्शन लेते हुए थानेदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जानकारी के अनुसार, मृतका के परिजनों में एक महिला ने इस मामले की शिकायत आईजी से की थी जिसके बाद मामले की जांच काफर आईजी ने थानेदर पर एक्शन लिया और उन्हें निलंबित कर दिया. 


दरअसल, धमदाहा के दमगड़ा में एक युवती की हत्या के मामले में देर से केस दर्ज करने को लेकर आईजी सुरेश चौधरी ने धमदाहा के पुलिस निरीक्षक सह धमदाहा थाना अध्यक्ष राज किशोर शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. आईजी ने बताया कि युवती की हत्या के मामले में धमदाहा थाना अध्यक्ष द्वारा सही समय पर केस दर्ज नहीं करने के कारण यह कार्रवाई की गई है.


क्या है पूरा मामला 

बीते 23 मई को दमगड़ा के धरहर निवासी जोगी महत्व की बेटी विनीता देवी की लाश पेड़ से लटकी मिली थी. गांव वालों के दबाव में लड़की के परिजनों ने लाश को आनन-फानन में दफना दिया था. इसको लेकर परिजनों ने 26 मई को धमदाहा थाना में आवेदन देकर किसी पर कोई मामला दर्ज नहीं करने की बात की थी और यह भी बताया था कि उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है.


हालांकि 23 मई को जब जोगी महत्व की बेटी रात को करीब 1 बजे घर से लापता हुई थी तब परिजन उसी रात 3 बजे धमदाहा थाना जाकर इसकी शिकायत किए थे. लेकिन पुलिस परिजनों को सुबह आने को कह कर वापस लौटा दी थी. इसके बाद परिजन घर वापस लौट गए. 24 मई की सुबह जब गांव के कुछ लोग शौच करने गए तो देखा कि एक युवती की लाश पेड़ से लटकी हुई है. बाद में उसकी पहचान विनीता देवी के रूप में हुई थी.