ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / news / CYBER CRIME: आपको भी आ रहा है ट्रेडिंग के लिए फोन तो सावधान...

CYBER CRIME: आपको भी आ रहा है ट्रेडिंग के लिए फोन तो सावधान हो जाइए, साइबर ठगों ने 7 लोगों को लगाया करोड़ों का चूना

24-Dec-2024 09:29 AM

By First Bihar

PATNA: पटना में साइबर ठगों(cyber criminals) ने क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। रुपसपुर और सिपारा के दो लोगों से करीब 58 लाख रुपये ठगे गए हैं। इसके अलावा, नौकरी और अन्य बहाने से 7 लोगों से कुल 1.1 करोड़ रुपये की ठगी की गई है।


दरअसल, लोग आसानी से पैसा कमाने के लालच में आकर अपनी गाढी कमाई का पैसा भी गंवा देते हैं। कई लोग क्रिप्टो करेंसी के बारे में पूरी तरह से जानकार नहीं होते हैं। ठग बहुत चालाक होते हैं और लोगों को आसानी से धोखा देते हैं।ठगों ने दोनों लोगों को क्रिप्टो करेंसी में निवेश करके अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया। 


इसके बाद व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए लोगों से संपर्क किया और उन्हें अपने जाल में फंसाया। फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों से निवेश कराया। लोगों से पैसे निकालने के लिए ठगों ने कमीशन के रूप में और पैसे मांगे। घर बैठे नौकरी और अन्य बहाने बनाकर कुल 1.1 करोड़ रुपए की ठगी पीड़ितों से कर ली। 


जानकारी के मुताबिक, साइबर ठगों ने रूपसपुर के रहने वाले शख्स को बीते दिनों एक युवती ने व्हाट्सएप कॉल किया था और उसे क्रिप्टो ट्रेडिंग का झांसा दिया। उसने निवेश का तरीका और उसके फायदे बताए। लगातार पांच दिनों तक बात करने के बाद आखिरकार व्यक्ति झांसे में आ गया। अधिक मुनाफा कमाने के चक्रर में शख्स ने एक महीना के भीतर 40 लाख रुपए निवेश कर दिए।


जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो उससे कमीशन के तौर पर 34 लाख रुपए मांगे गए। इसी तरह से सिपारा के रहने वाले शख्स को भी करीब 18 लाख का चूना लगाया गया। वहीं शास्त्रीनगर के रहने वाले युवक ने इसी तरह के झांसे में आगकर 33 लाख रुपए गंवा दिए। 


वहीं रामकृष्णानगर के युवक को मैसेज भेजकर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर 6 लाख ठग लिए। वहीं अथमलगोला निवासी युवक से करीब तीन लाख और जक्कनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले छात्र को करीब एक लाख चूना लगा दिया।