सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
27-Jul-2023 08:45 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में शिक्षा विभाग और टीचर को लेकर एक कहावत बहुत प्रचलित थी - 12:00 लेट नहीं और 2:00 बजे भेंट नहीं। लेकिन अब यह कहावत गलत साबित होती नजर आ रही है। जब सह शिक्षा विभाग का कमान एक आईएएस ऑफीसर के के पाठक के हाथ हो गई है तब से वह लगातार कोई न कोई नया निर्णय लेते हुए नजर आते हैं। ऐसे में अब पाठक ने एक और नया आदेश जारी किया है।
दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने 26 जुलाई को सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने विद्यालय की जांच को आगे भी लगातार जारी रखने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी को लिखे पत्र में पाठक ने कहा है कि - 1 जुलाई से सरकारी विद्यालयों में अनुश्रवण की व्यवस्था की गई है। इसके बेहतर परिणाम भी सामने आए हैं। प्रतिदिन औसतन 22 से 23000 विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है इसी निरीक्षण व्यवस्था से विद्यालयों में शिक्षक एवं छात्रों की उपस्थिति में भी आशातीत वृद्धि नजर आई है। ऐसे में अनुश्रवण अभियान की सफलता को देखते हुए इस व्यवस्था को अनुश्रवण व्यवस्था के रूप में परिवर्तित किया जाता है।
केके पाठक ने आगे लिखा है कि - सभी डीएम प्रत्येक माह इस व्यवस्था के अनुसार निरीक्षण का रोस्टर अस्थाई रूप से निर्गत करें ताकि विद्यालयों का निरीक्षण एक स्थाई प्रक्रिया बने। 24 जुलाई से शाम 4:00 से 6:00 तक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारी प्रधानाध्यापक से विसी से जुड़ते हैं। ऐसे में जिला स्तर पर शिक्षा विभाग की कोई बैठक शाम ने न बुलाएं। दोपहर में ही जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बैठक रखने की परंपरा स्थापित करें।
आपको बताते चलें कि, आईएएस अधिकारी केके पाठक बिहार की शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने को लेकर काफी मेहनत कर रहे। महीने भर में ही इसका रिजल्ट भी दिखने लगा है। अब राज्य सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ ही साथ टीचरों की उपस्थिति दिखने लगी है। अपर मुख्य सचिव केके पाठक का भय ऐसा है कि शिक्षक समय से स्कूल पहुंच रहे और समय से विद्यालय छोड़ रहे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर भी नकेल कसा गया है। विभाग के छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों को फील्ड में उतारा गया है।