अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Dec-2022 08:57 AM
PATNA : बिहार में दो दर्जन आईएस अफसर को प्रमोशन मिल गया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक 2010 बैच के पटना जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह और 1998 बैच के गन्ना उद्योग विभाग के सचिव नर्मदेश्वर लाल समेत कई प्रशासनिक की प्रोन्नति दी गयी है।
सामान्य प्रशासन विभाग विभाग जे तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक़ नवादा के डीएम उदिता सिंह को अपर सचिव स्तर में प्रोन्नति मिली है। अपर सचिव स्तर में बेगूसराय डीएम रोशन कुशवाहा, वित्त विभाग की संयुक्त सचिव अभिलाषा कुमारी शर्मा नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर, कृषि विभाग के निदेशक आदित्य प्रकाश, सिवान के डीएम अमित कुमार पांडे, वैशाली के डीएम यशपाल मीणा, औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल और मधेपुरा के डीएम श्याम बिहारी मीणा शामिल हैं। ये सभी 2014 बैच के आइएएस अधिकारी हैं।
इसके साथ ही 2010 बैच के आइएएस राजीव रोशन, कौशल किशोर, कंवल तनुज, पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह व नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर, रचना पाटील, अविनाश कुमार सिंह, राजकुमार और हिमांशु कुमार राय को विशेष सचिव स्तर वेतनमान-13 में प्रमोशन दिया गया है।
वहीं, 2007 बैच के आइएएस अधिकारी को सचिव स्तर में पदोन्नति दी गयी है, जिनमें गोपाल मीणा, जय सिंह, मनोज कुमार, संजय कुमार सिंह, विनोद सिंह गुंजियाल, दिनेश कुमार, मोहम्मद सोहेल, बैद्यनाथ यादव और संजय कुमार शामिल हैं।
गौरतलब हो कि, इन सभी अधिकारियों को एक जनवरी, 2023 या पदग्रहण की तिथि से प्रोन्नति प्रभावी होगी। वहीं, बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और नयी दिल्ली में बिहार भवन के उप स्थानिक आयुक्त संजय की सेवा ऊर्जा मंत्रालाय को सौंपी गयी है। वह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के ओएसडी होंगे।