बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
23-Dec-2024 10:40 PM
By First Bihar
DESK: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार और पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। हैदराबाद के संध्या थियेटर में पुष्पा 2 फिल्म के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गयी थी। वही मृतका के 8 वर्षीय बेटा इस घटना में घायल हो गया था। इसी मामले में आज अल्लू अर्जुन के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने एक और नोटिस जारी किया है। हैदराबाद पुलिस ने उन्हें 24 दिसंबर मंगलवार की सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया है।
कल सुबह 11 बजे पुलिस के सवालों का जवाब देने के लिए अल्लू अर्जुन को थाने पर आना होगा। चिक्कड़पल्ली पुलिस अल्लू अर्जुन को नया नोटिस थमाया है। दरअसल पुष्पा 2 फिल्म के प्रीमियर के दौरान जो भगदड़ मची थी उसमें 35 साल की महिला की मौत हो गयी थी और मृतका का आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया था। इस घटना के बाद हैदराबाद पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन, अभिनेता के सुरक्षा में लगी टीम और थियेटर मालिक के खिलाफ चिक्कड़पल्ली थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद 13 दिसंबर को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसी दिन उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई थी।जिसके बाद 14 दिसंबर की सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।
अल्लू अर्जुन बीते दिनों अपने फिल्म का प्रमोशन करने अलग-अलग जगह जा रहे थे और इसी क्रम में वो हैदराबाद के संध्या थिएटर भी पहुंचे थे। शायद उन्हें अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि यहां इतनी भीड़ हो जाएगी। लेकिन यहां बेतहाशा भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके कारण यह दुखद घटना हो गई। हालांकि,हादसे के बाद से ही अल्लू अर्जुन पीड़ित परिवार को सपोर्ट किया। उन्होंने इस हादसे पर दुख भी जताया और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और इलाज का वादा भी किया।
अल्लू अर्जुन ने परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था। जिसके बाद उन्हें हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था और कोर्ट में प्रस्तुत किया था। सुनवाई के बाद नामपल्ली कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था लेकिन अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से जमानत दे दी। इससे पहले नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। जिसके बाद हाई कोर्ट से अल्लू अर्जुन को 4 हफ्ते की बेल मिली।