Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
08-Dec-2024 11:38 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अंदर बीते 6 दिसंबर को पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) कार्यालय के बाहर 70वीं बीपीएससी अभ्यर्थियों ने नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीजार्च किया। अभ्यर्थियों पर हुए लाठीजार्च से विपक्ष के नेता लगातार सत्ता पक्ष पर हमला बोल रहे हैं। ऐसे में आज नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने भी जोरदार हमला बोला है।
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं। तेजस्वी यादव संवाद यात्रा पर थे वहीं आज वो पटना से कोलकाता के लिए रवाना हुए हैं। कोलकाता जाने से पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सीएम नीतीश होश में नहीं है कि बिहार में क्या हो रहा है। सीएम नीतीश से बिहार नहीं चल पा रहा है।
मालूम हो रहा है कि बीते दिन उन्होंने कहा था कि रिटायरमेंट की उम्र में सीएम अभ्यर्थियों पर लाठी चलवा रहे हैं। वहीं एक बार फिर तेजस्वी ने बड़ा हमला बोला है। अभ्यर्थियों पर लाठी चली है। ये लाठी डंडे वाली सरकार है। बिहार में अफसरशाही पूरे चरम पर है। मुख्यमंत्री होश में नहीं हैं कि बिहार में क्या हो रहा है। बिहार इनसे चल नहीं पा रहा है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम आज भी कहते हैं कि मुख्यमंत्री जी स्पष्ट कीजिए, जो नौजवान जो परेशान हैं सर्वर डाउन होने के कारण लाखों अभ्यर्थियों ने फॉर्म नहीं भरा सर्वर डाउन होने की वजह से तो इसमें दोषी छात्र-छात्राएं नहीं हैं।
तेजस्वी ने कहा कि, आपको उनको मौका देना चाहिए सर्वर एक दो दिन के लिए खोला जाए ताकि वो लाखों अभ्यर्थी फॉर्म भर सकें। वहीं जब तेजस्वी से पूछा गया कि सत्ता पक्ष के लोग कह रहे हैं कि आप उकसाने का काम कर रहे हैं, आग में घी डालने का काम कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि हम जनता की, नौजवानों की सवाल उठा रहे हैं। 10 दिन से नॉर्मलाइजेशन को लेकर अभ्यर्थी हंगामा कर रहे हैं तब आयोग ने क्यों नहीं क्लियर किया। पहले बताना चाहिए था, लाठी मारने के बाद बता रहे हैं।