ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

होमगार्ड जवान कर रहा था सरेआम अवैध वसूली, घूस वाला वीडियो हुआ वायरल

02-Aug-2019 10:17 AM

By 3

SAMASTIPUR: जिले के रोसड़ा से एक होमगार्ड जवान का घूस लेते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये होमगार्ड जवान वाहन चेकिंग के दौरान अवैध वसूली कर रहा है. वायरल वीडियो में लेन-देन की बात साफ देखी जा रही है. https://youtu.be/RrgfyWlqUAw यह वीडियो रोसड़ा शहर के सिनेमा चौक की है. जहां रोसड़ा थाना में पदस्थापित एक होमगार्ड जवान का वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार से सरेआम रिश्वत लेने का एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में साफतौर से दिख रहा है कि होमगार्ड जवान बाइक सवार से पैसे की मांग कर रहा है. जिसपर बाइक सवार कम पैसे होने की बात कहता है तो होमगार्ड जवान नहीं लेता है. उसके बाद एक दूसरा शख्स कुछ और पैसे निकालता है तब जाकर होमगार्ड जवान पैसे लेता है और बाइक सवार को जाने देता है. किसी ने यह वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया. इस मामले को संज्ञान में लेते हुए समस्तीपुर एसपी ने मामले की जांच कर आरोपी होमगार्ड जवान पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है. रमेश राय की रिपोर्ट