ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

नित्यानंद राय ने 25 निशक्त बच्चों को लिया गोद, कहा - कश्मीर को लेकर पीएम के फैसले से देशवासियों का सीना 370 इंच का हुआ

18-Sep-2019 06:33 PM

By 7

SAMASTIPUR : गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर के बीजेपी सांसद नित्यानंद राय ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है. 56 इंच के सीना वाले प्रधानमंत्री के लगातार देश हित में लिए जा रहे फैसलों से अब देशवासियों का सीना अब 370 इंच का हो गया है. उनके नेतृत्व में हमारा देश और देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर सेवा सप्ताह मनाया गया. समस्तीपुर के दलसिंहसराय में आयोजित समारोह में नित्यानंद राय ने उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के 25 निशक्त बच्चों को गोद भी लिया. उनके इलाज, पढ़ाई से लेकर बच्चियों की शादी तक के सभी खर्च उठाने का संकल्प गृह राज्य मंत्री ने लिया. जब नित्यानंद राय समारोह स्थल पर पहुंचे तो बैनर में प्रधानमंत्री के बगल में अपनी तस्वीर देखी तो इसपर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि हमलोग प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर ऐसे आयोजन कर रहे है. इसलिए तस्वीर सिर्फ नरेंद्र मोदी की ही रहनी चाहिए थी. समस्तीपुर से रमेश कुमार की रिपोर्ट