ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / टला बड़ा हादसा : दानापुर से लोकमान्य तिलक जा रही होली स्पेशल...

टला बड़ा हादसा : दानापुर से लोकमान्य तिलक जा रही होली स्पेशल ट्रेन में लगी आग, ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू

27-Mar-2024 08:27 AM

By First Bihar

ARA : इस वक्त की बड़ी खबर दानापुर रेलखंड से निकल कर सामने आ रही है, यहां  पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के करीसाथ स्टेशन के समीप होली स्पेशल ट्रेन के एसी बोगी में आग लग गई। दानापुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली 01410 होली स्पेशल  में भीषण आग लगी है। दानापुर से खुलकर आरा के रास्ते लोकमान्य तिलक जा रही थी। इसी बीच कारीसाथ स्टेशन के समीप चिंगारी उठी जो देखते ही देखते लपटो में तब्दील हो गई। बोगी में आग लगने के बाद एसी बोगी से जुड़े अन्य बोगियों में हाहाकार मच गया। किसी भी तरफ यात्री कूदकर अपनी जान बचाई है।


स्थानीय ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच कर रहे है। हालांकि होली कि वजह से ट्रेन में कम भीड़ होने से जान माल की कोई हताहत नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक होली स्पेशल ट्रेन में पहले हल्की धुआं उठने लगी फिर भीषण आग में तब्दील हो गई। आग लगने के बाद एसी बोगी में जो भी यात्री थे, वो जान बचाकर निकल गए। 


वहीं इस घटना के बाद से रेलवे ने मेन लाइन पर आग लगने से एक दर्जन ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। हालांकि बोगी को ट्रेन से अलग कर होली स्पेशल ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। वहीं जैसे ही आग लगने की सूचना ग्रामीणों को मिली ग्रामीण बिना देरी किए रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर रेल यात्रियों की मदद करने में जुट गये और ट्रेन में लगी आग को बुझाने लगे। जिसके बाद काफी मशक्कत कर बोगी में लगी आग पर काबू पाया गया। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक यह घटना करीब रात 1 बजे घटी है।