ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय

Home / news / होली में की हुड़दंगई तो जाना होगा जेल : सोशल मीडिया में गलत...

होली में की हुड़दंगई तो जाना होगा जेल : सोशल मीडिया में गलत पोस्ट डालने पर होगा एक्शन, बनी स्पेशल टीम

06-Mar-2023 07:11 AM

By First Bihar

PATNA  : उत्तर भारतीय लोगों के लिए सबसे बड़े पर्वों में शुमार होली कल से शुरू होने वाला है। इसके साथ ही साथ शवे बरात भी इसी दौरान है। अब इसी को लेकर बिहार पुलिस के तरफ से हुड़दंगी करने वाले लोगों को लेकर प्लान तैयार कर लिया गया है।


दरअसल, पटना के नए एसएसपी राजीव मिश्रा ने अपनी पोस्टिंग के साथ ही सभी थानों की मीटिंग बुलाई और इस मीटिंग में आगामी दिनों के दो बड़े पर्वों को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस दौरान न सिर्फ सड़कों पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखने का निर्देश जारी किया गया।इसको लेकर उनके तरफ से एक स्पेशल टीम भी बनाई गई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, एसएसपी राजीव मिश्रा ने सभी थानेदाराें के साथ त्योहार काे लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने साेशल मीडिया पर पैनी नजर रखने के पुलिस की टीम बनाई गई है। यह टीम इन बातों पर विशेष ध्यान रखेगी कि, होली या शवे बारात के दौरान किसी ने भी भड़काऊ मैसेज पाेस्ट या वीडियाे वायरल किया ताे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने सभी थानेदाराें काे 8 मार्च तक अपने-अपने इलाके में गश्ती बढ़ाने को कहा।


आपको बताते चलें कि, बिहार पुलिस की इस मीटिंग में होली के दौरान विशेष रूप से शराब तस्कराें और धंधेबाजाें काे गिरफ्तार करने को कहा गया है।  इसके साथ ही साथ बाइकरों पर भी शिकंजा कसने का आदेश दिया है। सभी संवेदनशील स्थानाें पर पुलिस की कड़ी चाैकसी रहेगी। असामाजिक तत्वाें से सख्ती से निपटने काे कहा गया है। सभी थानेदाराें से कहा गया कि किसी भी हाल में सामाजिक व धार्मिक साैहार्द नहीं बिगड़े। अश्लील गाना बजाने वालाें पर भी कड़ी कार्रवाई करनी है।