ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

होली की तैयारी में जुटे बिहार के शराब माफिया, हिमाचल से पहुंची बड़ी खेप के साथ दो अरेस्ट

17-Mar-2024 08:21 PM

By mritunjay

ARWAL: रंगो के त्योहार होली को अब महज कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में लोग होली में धमाल बचाने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बिहार के शराब माफिया भी होली की तैयारियों में जोरशोर से जुट गए हैं और दूसरे प्रदेशों ने शराब की खेप बिहार पहुंचा रहे हैं। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां कलेर थाने की पुलिस ने शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है।


दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर कलेर थाने के पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया है। डीएसपी कृति कमल के नेतृत्व में कलेर पुलिस ने एनएच 139 पर नया पुल के पास वाहन जांच के दौरान औरंगाबाद की तरफ से आ रही ट्रक को रोका हालांकि, ट्रक चालक ने स्पीड बढ़ा दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे खदेड़कर धर दबोचा।


तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक से 583 कार्टून में कुल 5176 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब का रहने वाला है और हिमाचल प्रदेश से शराब की खेल लेकर बिहार के दरभंगा जा रहा था। फिलहाल पुलिस ट्रक ड्राइवर के पास से बरामद मोबाइल फोन के आधार पर शराब मफिया तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।