ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / होली के दिन नए अंदाज में दिखे नीतीश, JDU नेताओं के घर जाकर...

होली के दिन नए अंदाज में दिखे नीतीश, JDU नेताओं के घर जाकर मनाई होली

30-Mar-2021 07:25 AM

PATNA : कोरोना महामारी की चुनौतियों के बीच होली का त्योहार बिहार में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। होली पर सार्वजनिक के कार्यक्रमों के आयोजन पर पाबंदी थी लिहाजा बिहार में इस बार ना तो होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया और ना ही सियासी गलियारे की होली में पुरानी रौनक देखने को मिली। लेकिन इस सबके बावजूद होली के दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अलग अंदाज में नजर आए। 

news image


मुख्यमंत्री आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं किया गया। हर साल होली के मौके पर नीतीश कुमार खुद आने वाले लोगों का अबीर गुलाल लगाकर स्वागत करते हैं लेकिन इस बार मुख्यमंत्री आवास पर सार्वजनिक होली का आयोजन नहीं किया गया। शाम के वक्त मुख्यमंत्री खुद जेडीयू के कुछ चुनिंदा नेताओं के घर जरूर पहुंच गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। वशिष्ठ दादा के घर पहुंचकर नीतीश कुमार ने उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर नीतीश कुमार अचानक पहुंचे थे। मुख्यमंत्री को वशिष्ठ नारायण सिंह ने होली की शुभकामनाएं दीं। 


news image

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कैबिनेट सहयोगी अशोक चौधरी के आवास पर पहुंचे। मंत्री अशोक चौधरी ने अपने पोलो रोड स्थित आवास पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री थोड़ी देर तक वहां बैठे और अशोक चौधरी के आवास पर मौजूद जेडीयू के अन्य नेताओं को होली की शुभकामनाएं दीं। मंत्री अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार को होली की बधाई दी और उसके बाद मुख्यमंत्री वहां से रवाना हो गए। कोरोना गाइडलाइन का मुख्यमंत्री ने पूरी तरह से पालन किया और ऐसे वक्त में जब मुख्यमंत्री आवास पर सार्वजनिक आयोजन नहीं किया जा सकता था सीएम खुद जेडीयू के कुछ नेताओं के घर जा पहुंचे।