Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
26-Mar-2024 12:32 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: होली के मौके पर सिख श्रद्धालुओं ने पटना सिटी में होला मोहल्ला कार्यक्रम का आयोजन किया। पंच प्यारे के अगुआई में नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें भारी संख्या में सिख श्रद्धालु शामिल हुए। नगर कीर्तन पटना सिटी के विभिन्न रास्तों से होता हुआ तख्त श्रीहरमंदिर पहुंचा।
बता दें कि दशमेश पिता गुरु गोविन्द सिह महाराज ने होली के दिन होला मोहल्ला निकाला था। तब से लेकर आज तक सिख श्रद्धालु उस परम्परा जो निभाते आ रहे हैं। रंगों का त्योहार होली के मौके पर आपसी प्रेम और भाई चारे के साथ होला मोहल्ला मनाते आ रहे है। पंजाब में होली पर्व को होला मोहल्ला के रूप में मनाया जाता है। खासतौर पर निहंग सिख इसे मनाते है। यह होली एक तरह की योद्धा होली होती है।
सिख श्रद्धालु ने बताया कि गुरुगोविंद सिंह महाराज के सामने जब सिख उपस्थित हुए तब उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के लोग होली मनाते हैं मैं क्या मनाऊं गुरू गोविंद सिंह महाराज ने 15 साल की उम्र में 1680 में अनंतपुर साहब में उन्होंने सिखों को आदेश दिया कि होला मोहल्ला मनाया जाएगा। जो शक्ति और योद्धा का प्रतिक होगा। तब से यह पर्व सिख श्रद्धालु धूमधाम के साथ मनाते आ रहे हैं। 







