Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
11-Mar-2020 02:42 PM
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ते जा रहा है, होली के बाद कोरोना वायरस के केस भारत में और भी ज्यादा बढ़ गए है. पिछले दिनों की तुलना में ये मामला और भी ज्यादा भयाभह होता नजर आ रहा है सबसे ज्यादा इसका असर केरल में देखने को मिल रहा है. बता दें भारत में कोरोना वायरस केस की संख्या बढ़कर 59 हो गई है. जिसमे से 10 केस केरल से सामने आई है.
इन संख्याओं पर नजर डाले तो महाराष्ट्र में 5, केरल में 14, कर्नाटक में 4, तमिलनाडु में 1, राजस्थान में 3, तेलंगाना में 1, पंजाब में 1, जम्मू में 1, लद्दाख में 2, दिल्ली-एनसीआर में 6, गुरुग्राम 14, उत्तर प्रदेश में 7 केस देखने को मिल रहा है. अगर पूरी लिस्ट पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा केस केरल में देखा जा रहा है. केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना वायरस को लेकर लगातार सतर्कता बढ़ाई जा रही है. बता दें अभी तक एयरपोर्ट पर 6 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हो गई है. बावजूद इसके ये केस और तेजी से बढ़ता जा रहा है.
वहीं, दिल्ली में भी इससे निपटने को तैयारियां जोरों पर हैं. दिल्ली में कुछ अस्पताल चिन्हित किए गए हैं, जहां पर कोरोना वायरस के संदिग्धों को लाया जा रहा है. दिल्ली में लगातार मेट्रो और बसों की सफाई हो रही है, ताकि लोगों में किसी तरह का वायरस ना फैले.