बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
06-Apr-2024 03:53 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में जबसे शिक्षा विभाग की कमान के के पाठक ने संभाली है, तबसे यह विभाग और उसके मंत्री से लेकर अधिकारी तक चर्चा के केंद्रबिंदु बने हुए हैं। चाहे शिक्षा में सुधार को लेकर निरीक्षण कार्यक्रम हो या नए टीचरों की बहाली या फिर नियोजित टीचरों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का मामला हो, हर समय यह विभाग चर्चा में बना रहा है। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से विभाग में छुट्टी और समय परिवर्तन को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। केके पाठक ने पहले होली में छुट्टी रद्द कर दी। उसके बाद यह सूचना मिल रही है की ईद की छुट्टी भी रद्द कर दी जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के रोज नए-नए फरमानों से शिक्षकों और कर्मियों में एक बार फिर से हड़कंप मचने लगा है। दरअसल, बिहार के स्कूलों में हाल के दिनों में बहाल हुए शिक्षकों को शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में लगातार शिफ्ट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लेकिन इस कार्यक्रम के समय और डेट को लेकर शिक्षकों में नाराजगी देखी जा रही है।
मालूम हो कि पिछली बार शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए पांच दिन का प्रशिक्षण निश्चित किया गया था। जिसमें होली की छुट्टी भी रद्द कर दी गयी थी। इसके बाद शिक्षक आक्रोशित हो गए थे। हालाँकि शिक्षक संघ इसका विरोध कर रहा है लेकिन केके पाठक ठस से मस नहीं हुए और होली के समय में भी उनका प्रशिक्षण चलता रहा। इस बार फिर शिक्षकों के लिए 8 से 13 अप्रैल तक प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है। जबकि 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी।
विभाग के इस निर्णय से भी शिक्षकों में आक्रोश देखा जा रहा है। हालाँकि इसका विरोध सोशल मीडिया पर भी किया जा रहा है। छह दिवसीय इस प्रशिक्षण में कक्षा एक से पांच तक के शिक्षक शामिल होंगे। इन शिक्षकों को सात अप्रैल की शाम तक ट्रेनिंग सेंटरों में योगदान करने का आदेश दिया गया है। प्रशिक्षण के लिए 8 अप्रैल को अपराह्न पांच बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।