ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस एनकाउंटर: बेगूसराय में अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड में शामिल होने की संभावना भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे

Home / news / बिहार : होलसेल किराना दुकान में 12 लाख की डकैती, 6 नकाबपोश डकैतों...

बिहार : होलसेल किराना दुकान में 12 लाख की डकैती, 6 नकाबपोश डकैतों से अकेले जूझता रहा दुकानदार

27-Mar-2022 11:20 AM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के रसियारी बाजार की एक होलसेल किराना दुकान में नकाबपोश डकैतों ने शुक्रवार की रात 8.40 बजे भीषण डकैती की। डकैतों ने हथियार के बल पर करीब 12 लाख रुपये लूट लिए। लूट की इस घटना का अब लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दुकान के मालिक राधेश्याम झा अकेले डकैतों से जूझते हुए हुए दिख रहे हैं। 


ऐसा कहा जा रहा है कि डकैत सहरसा की तरफ से आए थे। इस क्षेत्र में पहले भी लूट और डकैती की ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इसकी वजह से व्यापारियों और आम लोगों में खौफ का माहौल है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हथियार के बल पर 6 नकाबपोश डकैत रात के 8.40 बजे ज्वालामुखी किराना स्टोर में घुसते हैं। वे पहले दुकान के स्टाफ को कवर कर लेते हैं उसके बाद दुकान के मालिक राधेश्याम झा को हथियार के बल पर हटाने की कोशिश करते हैं लेकिन राधेश्याम वहां से नहीं हटते हैं। 


इसके बाद नकाबपोश डकैत उनके सिर पर लोहे की कुर्सियों से कर बार वार करते हैं। इसके बाद उनके मुंह में पिस्टल ठूस देते हैं। इसके बाद भी राधेश्याम जब हार नहीं मानते हैं तब अपराधी उन्हें जमीन पर गिरा देते हैं और उनकी जबरदस्त पिटाई करते हैं। राधेश्याम जब पस्त पड़ जाते हैं तो डकैत दुकान के गल्ले से करीब 12 लाख रुपये लूट कर भाग जाते हैं। घायल दुकानदार राधेश्याम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


दुकानदार राधेश्याम के भाई घनश्याम झा ने बताया कि 6 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने उनकी दुकान से करीब 12 लाख रुपये लूट लिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पहले भी ऐसी डकैती की बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस इन्हें रोकने या इलाके में सुरक्षा बढ़ाने पर ध्यान नहीं देती है। उन्होंने मांग की कि पुलिस जल्द इस घटना का उद्भेदन करे और लूट की राशि बरामद करे।