ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

Home / news / हाइवा ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार की गई जान, रूह कंपा...

हाइवा ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार की गई जान, रूह कंपा देने वाला मुजफ्फरपुर का वीडियो वायरल

15-May-2024 02:01 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गयी। वही एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। 


दर्दनाक सड़क हादसे की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसे  देखकर रूह कांप उठेगा। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे  जल्दबाजी के चक्कर में बाइक सवार की जान चली गई। रामदयालु NH-28 पर पहले से तेज रफ्तार में हाइवा ट्रक आ रही थी तभी इसी बीच बाइक सवार सामने से आ गया और ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास बाइक सवार करने लगा लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण हाइवा ट्रक की चपेट में वो आ गयाऔर मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गयी। 


वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।   सदर थाने की पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने हाइवा ट्रक के ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। मृतक की पहचान मनियारी गांव निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है। वह किसी निजी काम से मुजफ्फरपुर जा रहे थे तभी वो हादसे के शिकार हो गये।