Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन Patna Metro : इस दिन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ेगी पटना मेट्रो , डिप्टी सीएम ने दिया अपडेट नीतीश सरकार का खजाना खाली, किसानों को नहीं मिलेगी कर्पूरी योजना की राशि, 13 मार्च को मिलेगा PM निधि का पैसा जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां
26-Dec-2023 11:31 AM
By First Bihar
DESK: विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A में शामिल दलों के हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान देने का सिलसिला नहीं थम रहा है। एक के बाद एक विपक्ष के नेता सनातन पर सवाल उठा रहे हैं। अब अखिलेश यादव की पार्टी के एक बड़े नेता ने हिंदू धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी की है और हिंदू धर्म को एक धोखा बताया है। सपा नेता के इस बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है।
दरअसल, इंडी गठबंधन में शामिल विपक्ष के नेता हिंदूओं और सनातन पर लगातार प्रहार कर रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मौर्य ने कहा कि, "हिंदू धर्म एक धोखा है। वैसे भी सुप्रीम कोर्ट ने 1995 में अपने आदेश में कहा था कि हिंदू कोई धर्म नहीं है, ये लोगों के जीवन जीने की एक शैली है।"
उन्होंने आगे कहा कि, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दो बार बार कहा कि हिंदू कोई धर्म नहीं है, यह जीवन जीने का एक तरीका है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि हिंदू कोई धर्म नहीं है। जब ये लोग ऐसे बयान देते हैं तो भावनाएं आहत नहीं होती लेकिन अगर यही बात स्वामी प्रसाद मौर्य कह देते हैं तो हिंदू धर्म, धर्म नहीं है बल्कि एक धोखा है, जिसे हम हिंदू धर्म कहते हैं वो कुछ लोगों के लिए धंधा है तो लोगों की भावनाएं आहत हो जाती हैं।"
बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महा ब्राह्मण समाज पंचायत का सम्मेलन हुआ था, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने ही स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों का मुद्दा भी उठा था। हिंदू धर्म और रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने नाम लिए बगैर आपत्ति जताई थी और इस तरह के बयानों पर अंकुश लगाने की मांग की थी। जिसके बाद अखिलेश यादव ने ऐसे बयानों से बचने की हिदायत पार्टी नेताओं को दी थी।