ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / हिन्दी दिवस पर पटना में सजेगी खूबसूरत शाम, एडवांटेज रूबरू 3 का होगा...

हिन्दी दिवस पर पटना में सजेगी खूबसूरत शाम, एडवांटेज रूबरू 3 का होगा आयोजन

13-Sep-2022 06:54 PM

PATNA : पटना लिटरेरी फेस्टिवल की तरफ से हिंदी दिवस के मौके पर एक यादगार शाम रूबरू 3 का आयोजन किया जाएगा। पटना के फ्रेजर रोड स्थित भारतीय नृत्य कला मंदिर में आयोजित होने वाली इस खूबसूरत शाम के मुख्य अतिथि गजलकार, गीतकार और प्रख्यात टीवी पत्रकार आलोक श्रीवास्तव होंगे। कार्यक्रम के चीफ गेस्ट बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ होंगे। पटना लिटरेरी फेस्टिवल के सचिव खुर्शीद अहमद ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी। 


खुर्शीद अहमद ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री समीर कुमार महासेठ करेंगे। साथ ही इसमें दो किताबों का भी विमोचन किया जाएगा। इनमें आलोक श्रीवास्तव की कविता संग्रह अमीन और कहानी संग्रह आफरीन तथा उद्योग विभाग में विशेष सचिव दिलीप कुमार की पुस्तक अप्प दीपो भव शामिल हैं। इस आयोजन में राजभाषा विभाग के अध्यक्ष और बिहार गान के रचयिता सत्यनारायण प्रसाद जी को भी सम्मानित किया जाएगा।


बता दें कि आलोक श्रीवास्तव एक सुप्रसिद्ध कवि होने के साथ ही फिल्म गीतकार और टीवी पत्रकार भी हैं।अपने समकालीन रचनाकारों में रिश्तों के कवि के रूप में चर्चित आलोक की रचना यात्रा को कमलेश्वर, गुलजार और जावेद अख्तर जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी सराहा है। वहीं उनसे गुफ्तगू करने वाली प्रेरणा प्रताप की गिनती एंकर, जर्नलिस्ट, कवयित्री और लेखक में होती है।


खुर्शीद अहमद ने कहा कि हिंदी साहित्य के प्रति लोगों के आकर्षण को बढ़ाने की यह मुहिम डॉ. एए हई के नेतृत्व में पिछले चार सालों से चलाई जा रही है और पटना लिटरेरी फेस्टिवल अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करता रहा है। यह छठा मौका होगा, जब शहर के लोग एक बड़ी हस्ती को अपने सामने पाकर उसकी दिल की बातों को सुनेंगे। इससे पहले भी कई बड़ी हस्ती जैसे मनोज मुंतशिर, ए.एम तुराज, शबीना अदीब, फरहत शहजाद एवं कुंवर जावेद समेत अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं।