ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / हिजाब विवाद पर जायरा वसीम ने मुस्लिम महिलाओं का किया सपोर्ट, कहा... पूरे...

हिजाब विवाद पर जायरा वसीम ने मुस्लिम महिलाओं का किया सपोर्ट, कहा... पूरे सिस्टम का विरोध करती हूं

20-Feb-2022 12:35 PM

DESK : दंगल फेम जायरा वसीम फिल्मों को अलविदा कह चुकी हैं. जायरा आखरी बार द स्काई इज पिंक में दिखी थीं. अब वह ने कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है और मुस्लिम महिलाओं के समर्थन में बात रखी. 


जायरा लिखती हैं यह धारणा चली आ रही है कि हिजाब एक पसंद है गलत जानकारी है. ऐसी अवधारणा सुविधा या अज्ञानता की वजह से बनी है. इस्लाम में हिजाब पसंद नहीं बल्कि दायित्व है. इस तरह जब एक महिला हिजाब पहनती है तो वह उस ईश्वर द्वारा दिए गए दायित्व को पूरा कर रही है. जिसे वह प्यार करती है और खुद को उसे समर्पित कर दिया है.


जायरा आगे लिखती हैं कि एक महिला के रूप में कृतज्ञता और विनम्रता के साथ मैं हिजाब पहनती हूं. मैं इस पूरी व्यवस्था के प्रति नाराजगी और विरोध प्रकट करती हूं. जहां महिलाओं को धार्मिक प्रतिबद्धता पर रोक लगाया जा रहा है और उत्पीड़न हो रहा है. मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ पक्षपात को अपने अनुसार बना लेना और एक ऐसी व्यवस्था स्थापित करना जहां उन्हें शिक्षा और हिजाब के बीच किसी एक को चुनना है यह अन्याय से भरा है.