ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / हाईवे पर लूटपाट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस ने गश्ती के दौरान...

हाईवे पर लूटपाट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस ने गश्ती के दौरान रंगेहाथ दबोचा

04-Jan-2021 04:03 PM

By Badal

PATNA : राजधानी के NH-30 पर यात्रियों से लगातार हो रही लूट की घटनाओं ने पुलिस को सोचने पर मजबूर कर दिया है. लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की टीम भी सक्रिय हो गई है और लुटेरों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. इसी क्रम में पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र से पुलिस की टीम ने गश्ती के दौरान तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया. 


पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान तीनों अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की टीम ने तीनों अपराधियों से कड़ी पूछताछ की जिसमें अपराधियों ने लूट की घटना को स्वीकार किया. वहीं अपराधियों के पास से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है. 


पुलिस के अनुसार लुटेरा राकेश कुमार एक सक्रिय अपराधी है जो पहले भी कई कांडों में जेल जा चुका है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरोह के दो अन्य सदस्य मुन्ना और गोलू यात्री बन कर दूसरे राज्यों से आने वाले ट्रक चालक से बात कर उसकी जानकारी जुटाते हैं और फिर तीनों मिलकर चालक के मोबाइल और नगद रुपये छीनकर फरार हो जाते हैं. फिलहाल पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.